सीजी भास्कर, 19 सितंबर। धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक गर्भवती महिला को अस्पताल (Pregnant Woman) पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम पंचायत पेलमा के आश्रित मोहल्ला दर्रापारा में महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई, लेकिन गांव तक एंबुलेंस पहुंचने का रास्ता नहीं था। ऐसे में ग्रामीणों ने खाट को ही सहारा बनाया और महिला को कंधे पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया।
महिला को खाट पर लिटाकर ग्रामीण पैदल नदी तक पहुंचे। इसके बाद पानी के बीच से सावधानीपूर्वक नदी पार कर महिला को पेलमा की मुख्य बस्ती स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

खाट पर उठाकर नदी तक ले गए Pregnant Woman
दर्रापारा तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस या सामान्य वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका। अस्पताल जाने के रास्ते में नदी भी पड़ती है। ऐसे में ग्रामीणों ने बिना देर किए खाट को स्ट्रेचर की तरह इस्तेमाल किया और महिला को उठाकर नदी तक पहुंचे।
नदी पार कर पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र
ग्रामीणों ने नदी पार करते समय महिला की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। इसके बाद उसे पेलमा की मुख्य बस्ती स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया। समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
सड़क और स्वास्थ्य सुविधा पर उठे सवाल
घटना के बाद एक बार फिर दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए क्षेत्र में बेहतर सड़क और परिवहन व्यवस्था की जरूरत है।
खबरें और भी हैं…Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी



