सीजी भास्कर, 21 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर समेत प्रदेश के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। (Weather Rain Alert)
प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम में अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है।
जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत : Weather Rain Alert
जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में कुछ ग्रामीण बाड़ी में काम कर रहे थे। अचानक मौसम बदलने के बाद वे बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में चले गए, जहां बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान नरेश खेरवार, राम भरोस पटेल और तुलसी राम पटेल के रूप में हुई है। वहीं अंजू पटेल, दुलारा बाई और बैशाखू खेरवार घायल हुए हैं। तीनों का उपचार जारी है। इसके अलावा अकलतरा थाना क्षेत्र में सीसीआई प्लांट के पास बिजली गिरने से दूज राम जाटवार की भी मौत हुई।
यह भी पढ़ें : Extreme Weather Alert India : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में लू का खतरा

बालोद में सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान बालोद में सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कवर्धा और कांकेर में 60-60 मिलीमीटर, सुकमा में 50 मिलीमीटर, जगदलपुर, मल्हारकोटा और अंबिकापुर में 40-40 मिलीमीटर बारिश हुई।
पेंड्रा रोड, कुसमी, कोटा, तखतपुर, भाटापारा, डोंगरगढ़, बेमेतरा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, अकलतरा, रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert: अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, रायपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज
रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार : Weather Rain Alert
राजधानी रायपुर में 21 सितंबर को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
यह भी पढ़ें : Lightning Strike Alert: सरगुजा में आकाशीय बिजली का कहर, बच्ची की मौत; छत्तीसगढ़ में बदला मौसम मिजाज
बारिश और बिजली गिरने के दौरान सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना (Weather Rain Alert) जताई है। इससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।
बारिश और आंधी के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे तथा बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: रायपुर में रुक-रुककर बारिश, 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी


