CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

By Newsdesk Admin
21/09/2026
Share
Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

सीजी भास्कर, 21 सितम्बर। भिलाई में हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 9 हजार 200 रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 29 लाख 22 हजार 300 रुपए बताई गई है। (Bhilai Heroin Smuggling Case)

Contents
  • मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश : Bhilai Heroin Smuggling Case 
  • नकदी और सोने के आभूषण भी जब्त
  • जसबीर पर पहले पुलिस से रिश्वत मांगने का आरोप लगाने का मामला
  • जसबीर की मां पहले से जेल में बंद : Bhilai Heroin Smuggling Case 

पुलिस ने मामले में जसबीर कौर उर्फ सोनू, नितेश सोनी और तिरकेश निषाद को गिरफ्तार किया है। मौके पर दो नाबालिग भी मिले, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। तीनों वयस्क आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : Drug Trafficking : 25 लाख की हेरोइन बरामद, पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत छह को दबोचा

मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश : Bhilai Heroin Smuggling Case 

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को सूचना मिली थी कि जोन क्रमांक-3, जीरो स्ट्रीट स्थित एक मकान में हेरोइन की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मकान में दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक महिला ने भागने की कोशिश की, जिसे पकड़ लिया गया।

इसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान हेरोइन, नकदी, आभूषण, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।

 

यह भी पढ़ें : Heroin Smuggling Network Busted: पाकिस्तान लिंक से जुड़ा बड़ा ड्रग रैकेट बेनकाब, पंजाब से 4 आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

 

नकदी और सोने के आभूषण भी जब्त

पुलिस ने 70.460 ग्राम हेरोइन के अलावा 2 लाख 35 हजार 100 रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके साथ 19 नग सोने के आभूषण मिले, जिनका कुल वजन करीब 71.35 ग्राम और अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 65 हजार रुपए बताई गई है।

इसके अलावा चांदी के आभूषण, बर्तन, आठ मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मकान से हेरोइन रखने और उसकी बिक्री से जुड़े तथ्य सामने आए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Heroin worth Rs 10 lakh seized in Chhattisgarh : महिला तस्कर गिरफ्तार

जसबीर पर पहले पुलिस से रिश्वत मांगने का आरोप लगाने का मामला

जसबीर कौर इससे पहले अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी मां को नशीले पदार्थ के मामले में गिरफ्तार करने के बाद उसे छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद पुलिस पर हिरासत में मारपीट और पैसे मांगने के आरोप भी सामने आए थे।

इन आरोपों (Bhilai Heroin Smuggling Case) से संबंधित ऑडियो सामने आने के बाद दो पुलिस उपनिरीक्षकों को निलंबित कर रक्षित केंद्र से संबद्ध किया गया था। मामले में जांच के निर्देश भी दिए गए थे।

यह भी पढ़ें : ‘21000 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स बेचकर लश्कर-ए-तैयबा की फंडिंग’, दिल्ली के बिजनेसमैन पर गंभीर आरोप, बेल पर क्या बोला SC

जसबीर की मां पहले से जेल में बंद : Bhilai Heroin Smuggling Case 

2 जून 2026 को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने सिरसागेट यात्री प्रतीक्षालय के पास से जसबीर कौर की मां रज्जी कौर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 5.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। जब्त नशीले पदार्थ समेत अन्य सामान की कुल कीमत 6 लाख 12 हजार 900 रुपए बताई गई थी।

इसी मामले में सुनील महाराणा को भी गिरफ्तार किया गया था। अब जसबीर कौर समेत तीन लोगों की हेरोइन तस्करी के मामले (Bhilai Heroin Smuggling Case) में गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ख़बरें और भी हैं :Jashpur ganja seizure : नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 552 किलो गांजा जब्त

Chhattisgarh Naxal Surrender Family Meet 2025 : मुख्यधारा में लौटे नक्सली जेल में मिले अपने परिजनों से
Mainpat Karma Resort : मैनपाट के करमा रिसॉर्ट में लोकनृत्य प्रतियोगिता 19 दिसंबर को
GPM Weather :  बारिश के बाद जीपीएम में छाया घना कोहरा, सड़कों पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
Illegal Teak Wood Transport Chhattisgarh : अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त
Raipur Illegal Casino : कल्पवृक्ष रिसोर्ट पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गेमिंग जोन सील

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang Rajim Road Accident
Arang Rajim Road Accident : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम

Arang Rajim Road Accident :किसान नेता परसनाथ साहू…

India vs New Zealand 2nd ODI
India vs New Zealand 2nd ODI : भारत के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड पस्त, 23 रन पर गंवाए 3 विकेट; आकिब नबी ने बरपाया कहर

India vs New Zealand 2nd ODI : अब…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : दिवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 7,782 अंक चढ़ा; निफ्टी ने भी बनाया 35 साल का रिकॉर्ड

Indian Stock Market : विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार…

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?