सीजी भास्कर, 22 सितंबर। सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में ईडी की जांच (CGPSC Case) जारी है। पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को ईडी ने 25 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था।

चार्जशीट की तैयारी CGPSC Case
ईडी की जांच कथित पेपर लीक, चयन प्रक्रिया में हेरफेर और उससे जुड़े पैसों के लेनदेन पर केंद्रित है। एजेंसी का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी कर कुछ अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई।
यह भी पढ़ें: RRB Recruitment 2026 : RRB भर्ती- आवेदन के अंतिम 5 दिन, 27 सितंबर तक मौका
जांच में पैसों के लेनदेन और कथित मनी ट्रेल को भी खंगाला जा रहा है। सीबीआई इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
चेतन बोरघरिया की भी हुई गिरफ्तारी
हाल ही में ईडी ने तत्कालीन सीएमओ ओएसडी और वर्तमान अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को भी गिरफ्तार किया था। मामले में ईडी की जांच अभी जारी है।
खबरें और भी हैं…Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार


