CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड

Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड

By Newsdesk Admin
23/09/2026
Share
Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड
Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड

सीजी भास्कर, 23 सितंबर : शराब से होने वाले सामाजिक और आर्थिक नुकसान को देखते हुए आदिवासी बहुल ग्राम पंचायत केवरी ने सामूहिक पहल की है। ग्रामसभा में शराबबंदी का प्रस्ताव (Kevra Liquor Ban) पारित कर पंचायत ने अनुसूचित क्षेत्रों में मिलने वाली घरेलू महुआ शराब बनाने की छूट का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। एक सितंबर से गांव में शराब निर्माण, बिक्री और सेवन पर अर्थदंड का प्रावधान लागू किया गया है। अब तक 16 लोगों से कुल 45 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जा चुका है।

Contents
  • ग्रामसभा में सभी की सहमति से लिया फैसला
  • 16 लोगों से वसूला गया 45 हजार रुपये अर्थदंड
  • शराब बनाने और बेचने पर 5 हजार का जुर्माना
  • 2500 की आबादी, आदिवासी बहुल गांव
  • अर्थदंड की राशि गांव के विकास में होगी खर्च
  • आबकारी विभाग ने बताया स्वप्रेरित फैसला

 

यह भी पढ़ें : Sheetla Mai Temple : शीतला माई मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

 

ग्रामसभा में सभी की सहमति से लिया फैसला

सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत केवरी में 20 अगस्त को ग्रामसभा आयोजित कर शराबबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद गांव में घर-घर जाकर लोगों को नए नियम की जानकारी दी गई और पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। एक सितंबर से नियम लागू होने के बाद निगरानी समितियों ने शराब निर्माण और सेवन (Kevra Liquor Ban) पर नजर रखना शुरू किया। पंचायत के हर मोहल्ले में समिति गठित की गई है, जो नियमों के उल्लंघन की जानकारी पंचायत तक पहुंचाती है।

 

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Treated Water : 6 शहरों में 338 MLD STP तैयार, 50 किमी दायरे में उद्योग-रेलवे तलाशेंगे पानी के खरीदार

 

16 लोगों से वसूला गया 45 हजार रुपये अर्थदंड

शराबबंदी लागू होने के बाद अब तक 16 लोगों पर अर्थदंड लगाया गया है। इनमें 14 लोग दूसरे गांव से शराब का सेवन कर केवरी पहुंचे थे। इन सभी पर तीन-तीन हजार रुपये के हिसाब से अर्थदंड लगाया गया। वहीं, दो लोग शराब का सेवन कर गांव में घूमते मिले। दोनों से 1500-1500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। इस तरह शराबबंदी (Kevra Liquor Ban) के तहत अब तक कुल 45 हजार रुपये की राशि वसूली गई है।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Satta Case : बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पट्टी और नगदी जब्त

 

शराब बनाने और बेचने पर 5 हजार का जुर्माना

ग्राम पंचायत ने शराब निर्माण और बिक्री पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड तय किया है। शराब का सेवन करने पर 1500 रुपये और शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा करने या दूसरे गांव से शराब पीकर आने पर तीन हजार रुपये अर्थदंड का प्रावधान किया गया है। पंचायत के मुताबिक शराब के कारण गांव में आए दिन विवाद होते थे। कई परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही थी। महिलाओं को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा था। इन समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों ने पूर्ण शराबबंदी (Kevra Liquor Ban) का फैसला लिया।

 

 

यह भी पढ़ें : Alda Deori Protest : अल्दा-देवरी में फिर आंदोलन की तैयारी, 24 सितंबर को ग्रामीण करेंगे धरना-प्रदर्शन

 

2500 की आबादी, आदिवासी बहुल गांव

ग्राम पंचायत केवरी की आबादी करीब 2500 है, जबकि यहां लगभग 1100 मतदाता हैं। गांव में गोंड और कंवर जनजाति के साथ मानिकपुरी, यादव और लोहार समाज के लोग भी निवास करते हैं। शराबबंदी से पहले कई घरों में देशी महुआ शराब बनाई जाती थी। पंचायत के अनुसार अब ऐसे परिवारों ने भी शराब निर्माण और बिक्री का काम बंद कर दिया है। निगरानी समितियां लगातार गांव की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : MBBS Admission : दूसरे राउंड में 963 में 895 एमबीबीएस सीटें भरीं, बीडीएस की 126 सीटें खाली

 

अर्थदंड की राशि गांव के विकास में होगी खर्च

सरपंच मनिजर राम ने बताया कि शराबबंदी का निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया है। ग्रामसभा में सभी की सहमति से अर्थदंड का प्रावधान लागू किया गया है। उनके अनुसार अर्थदंड से मिलने वाली राशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों में किया जाएगा। प्रत्येक मोहल्ले में बनी निगरानी समिति शराबबंदी के निर्णय का पालन सुनिश्चित करने के लिए गतिविधियों पर नजर रखेगी।

 

 

यह भी पढ़ें :जयशंकर ने ग्लोबल साउथ की बढ़ी भागीदारी पर दिया जोर, ऊर्जा सुरक्षा से AI तक उठाए अहम मुद्दे

 

आबकारी विभाग ने बताया स्वप्रेरित फैसला

सहायक जिला आबकारी अधिकारी सरगुजा रंजीत गुप्ता ने पंचायत के निर्णय को स्वप्रेरित पहल बताया। उन्होंने कहा कि पांच लीटर महुआ शराब बनाने और रखने की छूट का कुछ परिवार व्यावसायिक उपयोग करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि इस छूट का उपयोग छोड़कर शिक्षा और अन्य विकास के अवसरों से जुड़ने का प्रयास किया जाए तो जीवन स्तर में सुधार हो सकता है। उन्होंने शराब निर्माण की छूट के बजाय शासन की अन्य योजनाओं और लाभों का उपयोग करने पर जोर दिया। ग्रामसभा के निर्णय के बाद गांव में शराबबंदी (Kevra Liquor Ban) लागू है और पंचायत स्तर पर इसके पालन की निगरानी की जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Ambuja mall parking news : अवैध घोषित, मिलेगी फ्री पार्किग सुविधा
IFC Nursery : गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही किसानों की आय, महिला समूह बन रहे आत्मनिर्भरता की मिसाल
Chhattisgarh Tech Start 2025 : विजन 2047 की ओर सशक्त कदम, नवाचार और तकनीक से ‘नया छत्तीसगढ़’ आकार ले रहा है
ABDM Digital Health : 1 जनवरी से डिजिटल होंगे छत्तीसगढ़ के सभी अस्पताल, 2.63 करोड़ ABHA बने
12 Lakh Seized Amount Scam : माना थाना में 12 लाख की रकम हड़पने का खुलासा, थानेदार लाइन हाजिर, तीन सिपाही सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी
Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते…

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी
Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी

सीजी भास्कर, 23 सितंबर : जशपुर जिले के…

Fish Farming Success : 0.40 हेक्टेयर के तालाब में सालाना 250 क्विंटल मछली का उत्पादन, कमाई लाखों में
Fish Farming Success : 0.40 हेक्टेयर के तालाब में सालाना 250 क्विंटल मछली का उत्पादन, कमाई लाखों में

मछली पालन (Fish Farming Success) को आजीविका का…

Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड
Kevra Liquor Ban : 2500 की आबादी वाले आदिवासी गांव ने छोड़ा शराब निर्माण का अधिकार, 16 लोगों पर 45 हजार का अर्थदंड

ग्रामसभा में शराबबंदी का प्रस्ताव (Kevra Liquor Ban)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?