सीजी भास्कर, 23 सितंबर। ग्राम पंचायत अल्दा और देवरी के ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों के निराकरण की मांग को लेकर 24 सितंबर को फिर आंदोलन का ऐलान (Alda Deori Protest) किया है। ग्रामीणों की ओर से जारी पोस्टर में विशाल धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन की बात कही गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले भी एसडीएम कार्यालय और थाना का घेराव कर चुके हैं। कई बार ज्ञापन और शिकायत देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का दावा करते हुए अब फिर आंदोलन की तैयारी की गई है।
यह भी पढ़ें: Ambuja Cement : अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में चोरी की कोशिश, गार्ड पर पाइप से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक गतिविधियों को लेकर विवाद Alda Deori Protest
अल्दा और देवरी में प्रस्तावित औद्योगिक गतिविधियों को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुका है। अप्रैल में अल्दा के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर चक्काजाम किया था। वहीं देवरी में प्रस्तावित स्टील प्लांट की जनसुनवाई भी स्थगित हुई थी।
यह भी पढ़ें: Ganesh Visarjan Security : रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी पर पुलिस अलर्ट, 6 सेक्टर में बंटा शहर, 2 हजार जवान तैनात
मई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अल्दा में स्पंज आयरन प्लांट के लिए कथित फर्जी एनओसी का आरोप लगाया था। तत्कालीन विवाद पर मंत्री टंकराम वर्मा ने निष्पक्ष जांच की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh NSA Order : 33 कलेक्टरों को मिली विशेष शक्ति, 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगा NSA
ग्रामीणों की मांग है कि शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई और संबंधित मामलों की जांच की जाए। 24 सितंबर के आंदोलन में ग्रामीण प्रशासन से मामले के निराकरण की मांग रखेंगे।
खबरें और भी हैं…CG Patwari Transfer 2026 : छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का तबादला, देखें पूरी List
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



