CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MBBS Admission : दूसरे राउंड में 963 में 895 एमबीबीएस सीटें भरीं, बीडीएस की 126 सीटें खाली

MBBS Admission : दूसरे राउंड में 963 में 895 एमबीबीएस सीटें भरीं, बीडीएस की 126 सीटें खाली

By Newsdesk Admin
23/09/2026
Share
MBBS Admission : दूसरे राउंड में 963 में 895 एमबीबीएस सीटें भरीं, बीडीएस की 126 सीटें खाली
MBBS Admission : दूसरे राउंड में 963 में 895 एमबीबीएस सीटें भरीं, बीडीएस की 126 सीटें खाली

सीजी भास्कर, 23 सितंबर : छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसिलिंग के दूसरे राउंड में एमबीबीएस की 963 में से 895 सीटों पर प्रवेश हो गया। मेडिकल दाखिला (MBBS Admission) प्रक्रिया में बीडीएस की 360 आवंटित सीटों में से 234 सीटों पर छात्रों ने प्रवेश लिया है। अब खाली सीटों को भरने के लिए मापअप और स्ट्रे वेकेंसी राउंड की प्रक्रिया होगी।

Contents
  • 2099 छात्रों को हुआ सीटों का आवंटन
  • पहले राउंड में एमबीबीएस की 1873 सीटों पर प्रवेश
  • नए मेडिकल कॉलेजों की स्टेट कोटे की सीटें फुल
  • जल्द जारी होगी मापअप राउंड की मेरिट सूची

दूसरे राउंड में छात्रों को सीट अपग्रेड और कॉलेज बदलने का विकल्प भी दिया गया था। इसके लिए 1015 छात्रों ने अपग्रेड के लिए आवेदन किया। इनमें 239 छात्रों की सीट या कॉलेज अपग्रेड हुआ, जबकि 776 छात्रों का अपग्रेड नहीं हो सका।

 

यह भी पढ़ें :  Bhilai Election : भिलाई निकाय चुनाव- भाजपा ने कसी कमर, सभी 70 वार्डों में बूथ मजबूत करने की बनी रणनीति

 

2099 छात्रों को हुआ सीटों का आवंटन

दूसरे राउंड की मेडिकल काउंसिलिंग (MBBS Admission) में कुल 2099 छात्रों को सीटों का आवंटन किया गया। इनमें 1084 छात्रों को फ्रेश अलॉटमेंट मिला। वहीं पहले से सीट हासिल कर चुके कुछ छात्रों ने कॉलेज या सीट अपग्रेड के लिए विकल्प भरा था।

दूसरे राउंड की मेरिट सूची में 7179 छात्रों के नाम शामिल थे। इससे पहले राउंड की मेरिट सूची में 9194 छात्र शामिल किए गए थे। सीट आवंटन के बाद छात्रों को संबंधित कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए 16 से 22 सितंबर तक का समय दिया गया था।

 

 

यह भी पढ़ें : Mahadev Satta : महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ का रिश्तेदार प्रखर चंद्राकर गिरफ्तार

 

पहले राउंड में एमबीबीएस की 1873 सीटों पर प्रवेश

मेडिकल काउंसिलिंग के पहले राउंड में एमबीबीएस की  2175 सीटें आवंटित की गई थीं। इनमें 1873 सीटों पर छात्रों ने प्रवेश लिया था। वहीं बीडीएस में 385 सीटें आवंटित की गई थीं, जिनमें 234 सीटों पर प्रवेश हुआ था। दूसरे राउंड में एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश की संख्या बढ़ी है, लेकिन कुछ सीटें अब भी खाली हैं। अधिकारियों के अनुसार इन सीटों को आगामी राउंड में भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

 

यह भी पढ़ें : BHIM MyUPI AI Assistant : BHIM MyUPI में आया AI फीचर, पेमेंट से लेकर फ्रॉड तक ऐसे मिलेगी तुरंत मदद

 

नए मेडिकल कॉलेजों की स्टेट कोटे की सीटें फुल

काउंसिलिंग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों में स्टेट कोटे की सीटें भर चुकी हैं। वहीं निजी मेडिकल कॉलेजों में अभी कुछ सीटें खाली हैं। इन सीटों को मापअप और इसके बाद स्ट्रे वेकेंसी राउंड के जरिए भरने की तैयारी है।

मेडिकल कॉलेज प्रवेश (MBBS Admission) की प्रक्रिया में अब छात्रों की नजर मापअप राउंड पर है। इस चरण में उपलब्ध सीटों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को कॉलेज और पाठ्यक्रम आवंटित किए जाएंगे।

 

 

यह भी पढ़ें : EPFO New Salary Limit : ईपीएफओ की नई वेतन सीमा से कर्मचारियों की जेब पर क्या होगा असर? जानिए पूरा हिसाब

 

जल्द जारी होगी मापअप राउंड की मेरिट सूची

काउंसिलिंग कमेटी से जुड़े अधिकारियों के अनुसार मापअप राउंड की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जल्द ही पात्र छात्रों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची जारी होने के बाद उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज और सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी। मापअप राउंड के बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें स्ट्रे वेकेंसी राउंड के माध्यम से भरा जाएगा। इस तरह प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया (MBBS Admission) को अंतिम चरण तक ले जाकर बची हुई सीटों को भरने की तैयारी है।

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Codeine syrup smuggling busted :कूरियर नेटवर्क पर कार्रवाई
बॉडी बना रहे हैं, लेकिन किडनी का ध्यान नहीं! युवाओं में बढ़ता हाई प्रोटीन का खतरनाक ट्रेंड
Never Alone App for Mental Health : रहने लगे उदास या आत्महत्या का आए विचार तो ‘नेवर अलोन’ एप रखेगा ध्यान
Bodybuilding Supplements : मेडिकल स्टोर्स में 300 से 800 रुपये में बिक रहा “खास गुड़”, इसमें क्या मिला है – कोई नहीं जानता
Heart Day 2025 : दिमाग को रखेंगे शांत तो दिल भी रहेगा सेहतमंद, अपनाएं ये हेल्दी आदतें

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Gambling Raid
Forest Gambling Raid : मोमबत्ती की रोशनी में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने 9 को दबोचा

Forest Gambling Raid : दरअसल, दिवाली का त्योहार…

Raipur Non Veg Ban
Raipur Non Veg Ban : रायपुर में 8 नवंबर को नहीं बिकेगा नॉनवेज, होटल-रेस्टोरेंट पर भी प्रतिबंध

Raipur Non Veg Ban : नगर निगम ने…

Pendra Cyber Fraud
Pendra Cyber Fraud : मोबाइल हैक कर महिला के खाते पर लगाई सेंध, तीन बार में उड़ाए 1.70 लाख रुपए!

Pendra Cyber Fraud : मोबाइल की छोटी-सी परेशानी…

Power Companies Recruitment 2026
Power Companies Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक आवेदन

Power Companies Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं…

Korba Knife Attack
Korba Knife Attack : दशहरा कार्यक्रम में युवक पर चाकू से हमला, गर्दन पर वार कर आरोपी फरार

Korba Knife Attack : एक बार फिर त्योहार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?