सीजी भास्कर, 24 सितंबर। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने कार्रवाई (Drunk Driving) तेज कर दी है। थाना हथबंद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की। इस दौरान नशे में वाहन चलाते मिले चालक का वाहन जब्त कर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी चालक को न्यायालय में पेश किया, जहां 22 सितंबर 2026 को न्यायालय ने 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया।

यह भी पढ़ें: BJP Organization : छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव, कर्मवीर संभालेंगे संगठन की कमान, अजय जामवाल महाराष्ट्र गए
लाइसेंस निलंबित कराने की तैयारी Drunk Driving
पुलिस के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे में ड्राइविंग सड़क हादसों का बड़ा कारण बन सकती है।
यह भी पढ़ें: Pension Issue : पेंशन बंद होने से भड़के सेवानिवृत्त शिक्षक, बोले- मंत्रिपरिषद ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए (Drunk Driving) की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की है।
खबरें और भी हैं…Firecracker License : मुंगेली में पटाखा दुकानों के लाइसेंस का नवीनीकरण 17 नवंबर तक
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू


