सीजी भास्कर, 26 सितंबर। बच्चों को ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले खाद्य पदार्थों से दूर रखने के लिए सरकार नए नियम लाने (Junk Food) की तैयारी में है। FSSAI स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में HFSS यानी ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला
किन चीजों पर लग सकती है रोक Junk Food
प्रस्ताव लागू हुआ तो स्कूलों के आसपास चिप्स, नमकीन, कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, बर्गर, पिज्जा और नूडल्स जैसे उत्पादों की बिक्री पर रोक लग सकती है। दुकानों, ठेलों और अन्य खाद्य विक्रेताओं पर इसका असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Train Cancelled : ट्रैक धंसा, 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट
आंकड़ों के मुताबिक भारत में 5 से 19 साल के अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त बच्चों की संख्या 2015 में करीब 2.8 करोड़ से बढ़कर 2025 में लगभग 4.1 करोड़ (Junk Food) हो गई है।
खबरें और भी हैं…Rikesh Sen Pitru Paksha Yatra : पितृपक्ष में गया जाने वालों का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन



