सीजी भास्कर, 26 सितंबर महासमुंद में लगातार बारिश के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ (Mahasamund Flood) गया है। इसी बीच ग्राम बम्हनी में सरकारी शराब दुकान चारों तरफ से बाढ़ के पानी (Mahasamund Flood) से घिर गई। दुकान के अंदर तैनात दो सुरक्षाकर्मी फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया।
दोनों ने वीडियो बनाकर अपनी स्थिति की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों सुरक्षाकर्मियों छगन लाल कुर्रे और ईद कुमार टंडन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें: Human Trafficking : महासमुंद में मजदूरों की तस्करी का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा और डेढ़ करोड़ के करीब नकदी बरामद
तीन दर्जन गांवों में सतर्कता Mahasamund Flood
महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे करीब तीन दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की टीमें जलभराव और नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Junk Food : स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लग सकती है रोक, 50 मीटर तक होगा दायरा
प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के तेज बहाव वाले इलाकों में नहीं जाने और आपात स्थिति में तुरंत सूचना (Mahasamund Flood) देने की अपील की है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला


