सीजी भास्कर, 26 सितंबर। दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Drug Trafficking) किया है। खुर्सीपार पुलिस ने 25 सितंबर को सैमसंग प्रसाद उर्फ सल्लू, गुरमीत सिंह उर्फ लक्की और आशीष कुमार शाह को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को खुर्सीपार के जोन-3 स्थित जीरो स्ट्रीट के एक मकान में हेरोइन बिक्री की सूचना मिली थी। तलाशी में 70.460 ग्राम हेरोइन, नकदी, जेवर, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत करीब 29.22 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया था।

यह भी पढ़ें: Bastar Rain : बस्तर में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सड़कें डूबीं और घरों में घुसा पानी; स्कूल बंद
हेरोइन मामले में तीन गिरफ्तार Drug Trafficking
मामले में खुर्सीपार थाने में अपराध क्रमांक 431/2026 दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय (Drug Trafficking) में पेश किया।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Cabinet Meeting : धान खरीदी से उद्योग तक, 30 सितंबर को कैबिनेट में इन मुद्दों पर नजर
इसके अलावा पुलिस ने सुपेला, पुरानी भिलाई-2 और दुर्ग थाना क्षेत्र में दबिश देकर 118 पौवा अवैध शराब, 500 रुपए नकद और एक एक्टिवा जब्त की। कुल जब्ती करीब 62,300 रुपए की बताई गई है।
यह भी पढ़ें: Sanju Devi Asian Games Gold : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई
शराब मामले में चंदन चौहान, रजत यादव, अनिता राजपूत, कुंती साहू और रवि टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा (Drug Trafficking) गया है। पुलिस ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
खबरें और भी हैं…Mahasamund Flood : बाढ़ के पानी में घिरी शराब दुकान, अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी; रेस्क्यू कर बचाया


