CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vivo V80 Price Leak : Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कीमत हुई लीक! जानें कितने में आ सकता है नया फोन

Vivo V80 Price Leak : Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कीमत हुई लीक! जानें कितने में आ सकता है नया फोन

By Newsdesk Admin
26/09/2026
Share
Vivo V80 Price Leak
Vivo V80 Price Leak : Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कीमत हुई लीक! जानें कितने में आ सकता है नया फोन

सीजी भास्कर, 26 सितम्बर।  Vivo V80 की भारत में कीमत लॉन्च से पहले ही लीक होने की खबर सामने आई है। कंपनी ने अभी फोन की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक जानकारी के मुताबिक नया V-Series स्मार्टफोन भारत में 60 हजार रुपये से ज्यादा कीमत में लॉन्च हो सकता है। (Vivo V80 Price Leak)

Contents
  • 144Hz OLED डिस्प्ले : Vivo V80 Price Leak
  • Zeiss कैमरा सेटअप
  • 7,200mAh की बड़ी बैटरी : Vivo V80 Price Leak

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टिप्स्टर Ahsan Kharbai के मुताबिक Vivo V80 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की बॉक्स MRP 1,19,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, बॉक्स पर दर्ज MRP आमतौर पर फोन की वास्तविक बिक्री कीमत से ज्यादा होती है। टिप्स्टर का दावा है कि फोन की बिक्री कीमत 60 हजार रुपये से ऊपर हो सकती है। कंपनी ने फिलहाल इस कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे लीक जानकारी के तौर पर ही देखा जा रहा है।

लीक रिपोर्ट में फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग भी मिलने की जानकारी सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें :Samsung Galaxy S25 Ultra : प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए मौका, कीमत में बड़ी कटौती के बाद बढ़ी मांग 

Vivo V80 Price Leak
Vivo V80 Price Leak : Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कीमत हुई लीक! जानें कितने में आ सकता है नया फोन

 

144Hz OLED डिस्प्ले : Vivo V80 Price Leak

Vivo के मुताबिक, V80 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक बताई गई है। फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम करेगा।

डिजाइन की बात करें तो इसमें वन-पीस कोल्ड-कार्व्ड ग्लास बॉडी और पीछे फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Phone Apps Update : फोन के Apps Update करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने पर हो सकते हैं बड़े नुकसान

Zeiss कैमरा सेटअप

Vivo V80 में कैमरा सिस्टम पर खास फोकस किया गया है। फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा, 50MP नाइट टेलीफोटो कैमरा और 50MP ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इन कैमरों को Zeiss के साथ मिलकर ट्यून किया गया है।

फोन में 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक जूम सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K Cinematic Video और 4K 60fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

इसके अलावा AI Creative Camera, Live Sticker Collage और AI Diwali Portrait 2.0 जैसे फीचर्स भी फोन में दिए जाएंगे। इससे साफ है कि कंपनी कैमरा और AI इमेजिंग पर खास फोकस कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : 201 lost mobiles recovered : दुर्ग पुलिस ने बरामद किए 201 गुम मोबाइल, 41 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए

7,200mAh की बड़ी बैटरी : Vivo V80 Price Leak

Vivo V80 में 7,200mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसे 90W FlashCharge का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, फोन एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे तक नेविगेशन और 39.5 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

कुल मिलाकर Vivo V80 में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Zeiss कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, फोन की वास्तविक कीमत और लीक हुए स्पेसिफिकेशन की पूरी पुष्टि आधिकारिक लॉन्च अभी सामने नही आयी है।

 

यह भी पढ़ें : Oneplus Upcoming Flagship : 200MP कैमरा से मचेगा तहलका! OnePlus 16 को लेकर बड़ा संकेत, फ्लैगशिप सेगमेंट में बदलेगा गेम

 

ख़बरें और भी हैं : Motorola Edge 60 Fusion: लॉन्च हुआ 32MP सेल्फी कैमरे वाला ये नया फोन, डिस्प्ले-बैटरी सब शानदार

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan :  पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग राहुल वैद्य के गाने पर खूब झूमीं ऐश्वर्या राय
India AI Research Hub Launch: GIFT City में खुलेगा देश का पहला राष्ट्रीय AI रिसर्च संस्थान
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया रक्तदान, कलेक्टर-मितानिनों ने भी बढ़ाया हाथ
सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर, 3.20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

Kanker Waterlogging
Kanker Waterlogging : जलभराव का जायजा लेने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Kanker Waterlogging : सांसद ने लोगों से यातायात…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?