सीजी भास्कर, 28 सितम्बर। बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। (Bank Strike Deferred)
यह भी पढ़ें : Bank Employees Strike : 5-डे बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मी हड़ताल पर, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
बैंक ग्राहकों को मिली बड़ी राहत : Bank Strike Deferred
पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया था। रविवार देर रात इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच बैठक हुई, जिसमें हड़ताल टालने पर सहमति बनी।
यह भी पढ़ें : Bank Strike September 2026 : 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम

सोमवार से बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज
हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार से बुधवार तक बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा। यानी ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : Bank trust damaged : डिप्टी मैनेजर ने ग्राहकों के साथ की करोड़ों की ठगी
बैंक यूनियनों की कई मांगों पर बातचीत जारी : Bank Strike Deferred
बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और सभी शनिवार को अवकाश घोषित करना है। इस मांग पर विचार करने के लिए हाईलेवल कमेटी बनाने पर सहमति बनी है।
इसके अलावा बैंक यूनियनों की मांगों में खाली पदों पर भर्ती, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI से जुड़ी विसंगतियों को दूर करना भी शामिल है।
यह भी पढ़ें : SBI FD : सिर्फ 6 महीने के निवेश पर मिलेगा तय मुनाफा, जानिए 2 लाख जमा करने पर कितना लौटाएगा बैंक
हड़ताल टलने से ग्राहकों को नहीं होगी परेशानी
फिलहाल हड़ताल (Bank Strike Deferred) स्थगित होने से बैंक ग्राहकों को राहत मिली है और सोमवार से बैंकिंग कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।
ख़बरें और भी हैं :Charoda Bank Fraud Case : ग्राहकों के खातों से 55 लाख से ज्यादा की हेराफेरी, दो बैंककर्मी पुलिस की गिरफ्त में


