सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर। नंदिनी अहिवारा के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पिटौरा में जन्मदिन को खास अंदाज (Birthday Celebration) में मनाया गया। रिटायर्ड सूबेदार सीतल कुमार साहू और शिक्षिका चोमिन साहू ने बच्चों को पढ़ाई की सामग्री देकर अपना विशेष दिन उनके नाम किया।
1 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों को कॉपी और पेन वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना रहा।

बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी Birthday Celebration
शिक्षण सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। स्कूल परिवार ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए किया गया छोटा सा प्रयास भी उनके भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
जन्मदिन जैसे अवसर पर व्यक्तिगत खुशी के बजाय बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की इस पहल की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान शाला परिवार ने सीतल कुमार साहू और चोमिन साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
खबरें और भी हैं…Egypt Journalists Arrested : मिस्र में छह पत्रकार गिरफ्तार, फैक्ट-चेकिंग मंच की पूरी टीम हिरासत में
रिपोर्टर – गोवर्धन प्रसाद तंबाकड़



