सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर । धमतरी में धर्मांतरण को लेकर चल रही चर्चा के बीच प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का बयान सामने आया है। (Religious Conversion Statement)
धमतरी में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति पर दबाव बनाकर या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दबाव या प्रलोभन से धर्म परिवर्तन पर जताई आपत्ति : Religious Conversion Statement
मंत्री ने कहा कि संविधान हर व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार धर्म मानने, पूजा-पाठ करने और अपने रीति-रिवाज अपनाने की स्वतंत्रता देता है। लेकिन अगर किसी पर दबाव बनाया जाता है या लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है, तो यह गलत है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Budget Session Conversion Bill: बजट सत्र में आ सकता है धर्मांतरण विधेयक, डिप्टी सीएम का बड़ा संकेत
कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई का प्रावधान बताया
उन्होंने कहा कि धर्मांतरण से जुड़े मामलों (Religious Conversion Statement ) में कानून के प्रावधान लागू होते हैं और कानून का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई का प्रावधान है।
संवैधानिक व्यवस्था का पालन करने की अपील
मंत्री ने लोगों से सभी धर्मों की धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करने और संवैधानिक व्यवस्था का पालन करने की अपील की।
बता दें कि धमतरी में पिछले कुछ समय से धर्मांतरण (Religious Conversion Statement ) का मुद्दा चर्चा में है। इसी बीच मंत्री का यह बयान सामने आया ।
यह भी पढ़ें :David Chacko Arrest : घर से चल रहा था संगठित नेटवर्क, धर्मांतरण मामले का बड़ा खुलासा
ख़बरें और भी हैं : Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप, पास्टर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज


