CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korea Road Accident : दशगात्र से लौट रही महिलाओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 4 गंभीर

Korea Road Accident : दशगात्र से लौट रही महिलाओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 4 गंभीर

By Newsdesk Admin
04/10/2026
Share
Korea Road Accident : दशगात्र से लौट रही महिलाओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 4 गंभीर
Korea Road Accident : दशगात्र से लौट रही महिलाओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 4 गंभीर

सीजी भास्कर, 4 अक्टूबर :  कोरिया जिले में भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। सड़क हादसा (Korea Road Accident) उस समय हुआ, जब दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरे ऑटो की तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। 11 अन्य महिलाएं और ऑटो चालक घायल हुए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Contents
  • तेज रफ्तार पिकअप से भिड़ंत
  • अस्पताल में चौथी महिला ने दम तोड़ा
  • ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
  • ऑटो में 16 लोग सवार
  • पिकअप चालक की भूमिका की जांच

यह भी पढ़ें : Takhatpur Youth Suicide Attempt : मारपीट-धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

तेज रफ्तार पिकअप से भिड़ंत

हादसा कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में सावारांवा के पास हुआ। बिलारो गांव से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाएं छिंदिया लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। कोरिया सड़क हादसा (Korea Road Accident) में फुलकुंवर (50), रामबाई (60) और फुलकुंवर (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Medical Camp Action : बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

अस्पताल में चौथी महिला ने दम तोड़ा

हादसे में गंभीर रूप से घायल चांदमति पति संतलाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई। पुलिस के अनुसार ऑटो में चालक समेत कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में चार मौतें (Korea Road Accident) होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Korba Land Fraud : एक ही जमीन का दो लोगों से सौदा, 7 लाख की ठगी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर कलेक्टर और एसपी भी रात में अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को घायलों का तत्काल और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Sarva Pitru Amavasya 2026 : सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 चीजों का दान माना जाता है शुभ, पितरों का मिलता है आशीर्वाद

ऑटो में 16 लोग सवार

बताया जा रहा है कि 3-4 यात्रियों की क्षमता वाले ऑटो में चालक समेत 16 लोग सवार थे। इतनी अधिक सवारियों के कारण ऑटो ओवरलोड था। ओवरलोड ऑटो हादसा (Korea Road Accident) के बाद यात्री वाहनों में नियमों के पालन और ओवरलोडिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Indian Air Force AI : बदलते युद्ध के बीच वायुसेना में बढ़ेगा एआई का इस्तेमाल, एयर चीफ ने बताया क्यों जरूरी

पिकअप चालक की भूमिका की जांच

पुलिस पिकअप चालक की भूमिका, वाहन की रफ्तार और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। इसके साथ ही ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। कोरिया में भीषण हादसा (Korea Road Accident) सामने आने के बाद पुलिस ने घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल चार गंभीर घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन की ओर से उनके उपचार पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  Wildlife Hunting Gang : पोटाश बम से जंगली सूअर का शिकार, दो गिरफ्तार

Fire breaks out in Hamar Clinic building : अहम दस्तावेज जलकर नष्ट
FB पर लाइव आकर महिला ने खाई नींद की गोलियां, बोली- ‘मैं अब जीना नहीं चाहती…’ नोएडा पुलिस ने कैसे बचाई जान?
Reel Making Accident के दौरान ट्रेन की चपेट में आया — दोस्तों के सामने हुई दर्दनाक मौत
Bilaspur Murder Suicide Case : पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, फिर पति ने लगाई फांसी 
Painful News : पति की मौत के सदमे से रोती पत्नी और बेटे ने भी तोड़ा दम 🛑 मोहल्ले में पसरा मातम 🛑 घर के आंगन से एक साथ दाह संस्कार के लिए उठे 3-3 शव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल
CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर…

Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य
Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य

बस्तर संभाग को आदर्श जनजातीय क्षेत्र के रूप…

Gariaband Road Widening : गरियाबंद से महासमुंद जाना होगा आसान, 153.82 करोड़ से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण; राजिम में बनेगा फोरलेन
Gariaband Road Widening : गरियाबंद से महासमुंद जाना होगा आसान, 153.82 करोड़ से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण; राजिम में बनेगा फोरलेन

गरियाबंद से महासमुंद के बीच आवागमन करने वाले…

Balodabazar Development Works : सुहेला में कल 459 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम साय, 275 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; खुलेगा सरकारी कॉलेज
Balodabazar Development Works : सुहेला में कल 459 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम साय, 275 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; खुलेगा सरकारी कॉलेज

सेवा संकल्प तिहार में जिले को 459 करोड़…

Space On Wheels : अब गांवों के बच्चे भी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य, इसरो के सैटेलाइट मॉडल लेकर जनजातीय अंचलों में पहुंच रही विज्ञान भारती
Space On Wheels : अब गांवों के बच्चे भी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य, इसरो के सैटेलाइट मॉडल लेकर जनजातीय अंचलों में पहुंच रही विज्ञान भारती

विज्ञान भारती की 'स्पेस ऑन व्हील' पहल (Space…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?