CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Voter List : छत्तीसगढ़ में हर चुनाव में लाखों वोटर नहीं पहुंचे मतदान केंद्र, मतदाता सूची पर भी उठे सवाल

Chhattisgarh Voter List : छत्तीसगढ़ में हर चुनाव में लाखों वोटर नहीं पहुंचे मतदान केंद्र, मतदाता सूची पर भी उठे सवाल

By Newsdesk Admin
05/10/2026
Share
Chhattisgarh Voter List
Chhattisgarh Voter List

सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच विधानसभा चुनावों के आंकड़े मतदान को लेकर एक बड़ी तस्वीर सामने (Chhattisgarh Voter List) रखते हैं। हर चुनाव में लाखों मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज रहे, लेकिन वे वोट डालने मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचे। आंकड़ों के मुताबिक पांच चुनावों में औसतन करीब 43 लाख मतदाताओं ने मतदान नहीं किया।

Contents
  • शहरों में मतदान से दूरी  Chhattisgarh Voter List
  • 6.42 लाख मृत मतदाताओं के नाम हटे
  • 19.13 लाख नामों का होगा सत्यापन

इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की मानी जाती है, जो रोजगार, नौकरी या अन्य कारणों से अपने गांव और शहर से बाहर चले गए हैं। कई लोग दूसरी जगह स्थायी रूप से बसने के बाद भी पुराने पते की मतदाता सूची में दर्ज रहते हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में मतदान को लेकर उदासीनता भी एक वजह बताई जाती है।

 

Chhattisgarh Voter List

 

यह भी पढ़ें…Cyber Awareness : मुंगेली में साइबर जागरूकता अभियान का बड़ा असर, 18 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा का संदेश

 

शहरों में मतदान से दूरी  Chhattisgarh Voter List

 

मतदान नहीं करने वालों में एक वर्ग ऐसा भी है, जो चुनाव के दिन जानबूझकर मतदान केंद्र नहीं जाता। खासकर शहरी इलाकों में कई मतदाता वोट डालने को लेकर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते।

राजनीतिक विश्लेषक डॉ. सुशील त्रिवेदी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीण और बस्तर क्षेत्रों में मतदान अपेक्षाकृत ज्यादा रहता है, जबकि शहरी इलाकों में अब भी बड़ी संख्या में लोग मतदान नहीं करते। पिछले कुछ चुनावों में महिलाओं के मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि देखने को मिली है।

 

यह भी पढ़ें…Telibandha Flyover : तेलीबांधा में जाम का होगा इलाज, पुराने फ्लाईओवर के ऊपर बनेगा नया मार्ग

 

6.42 लाख मृत मतदाताओं के नाम हटे

 

मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम भी लंबे समय तक बने रहते हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। कई मामलों में परिवार की ओर से सूचना नहीं दिए जाने के कारण नाम हट नहीं पाता।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद प्रदेश में 6 लाख 42 हजार 234 मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। कुल 24.99 लाख नाम हटाए जाने के बाद करीब 19.13 लाख नामों का दोबारा सत्यापन किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें…POP Idols : रायपुर के विसर्जन कुंड में सामने आई तस्वीर, मिट्टी की मूर्तियां घुलीं तो पीओपी जस की तस

 

19.13 लाख नामों का होगा सत्यापन

 

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी पहले की मतदाता सूची और अंतिम ड्राफ्ट रोल के बीच हटाए गए नामों की पहचान करेंगे। इसके बाद बूथ लेवल अधिकारी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ मिलकर ऐसे मतदाताओं के घर पहुंचेंगे।

जांच में पात्र पाए जाने वाले लोगों के नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रक्रिया के दौरान 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम भी सूची में जोड़े जाएंगे।

इस प्रक्रिया से मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाने और वास्तविक मतदान प्रतिशत का आकलन करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

खबरें और भी हैं…Raipur Missing Cases : रायपुर में लापता मामलों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 132 अपहरण की एफआईआर

Bhilai Corporation Regularization 2026: 25 साल बाद 5 कर्मचारियों के नियमित होने का रास्ता साफ
Shilpa Shetty Pub Case : बेंगलुरु में देर रात खुला पब बना मुसीबत, शिल्पा शेट्टी से जुड़े बैस्टियन समेत दो ठिकानों पर केस दर्ज
Heroin Seized : कांकेर में हेरोइन बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
बेटे ने घर से की चोरी, 70 हजार रुपये और जेवर लेकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : साजा में मवेशी तस्करी के दो मामले, 6 आरोपी गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त

बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र में मवेशियों को…

Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस; एसआईआर पर भी उठे सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर…

Sukma Crime
Sukma Crime : सुकमा में नशे में पिता-पुत्र के बीच खूनी विवाद, टांगिया के वार से बेटे की मौत

सुकमा के कुम्हरास गांव में रविवार रात शराब…

Chhattisgarh Voter List
Chhattisgarh Voter List : छत्तीसगढ़ में हर चुनाव में लाखों वोटर नहीं पहुंचे मतदान केंद्र, मतदाता सूची पर भी उठे सवाल

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच विधानसभा चुनावों के आंकड़े…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?