सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी नाम पर दर्ज कर उसकी खरीद-बिक्री किए जाने का मामला (Government Land Fraud) सामने आया है। करीब 2.39 एकड़ जमीन से जुड़े मामले की जांच के बाद धौरपुर SDM ने जमीन को दोबारा सरकारी मद में दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
जांच में सामने आया कि खसरा नंबर 70/2 की करीब 0.967 हेक्टेयर जमीन सेटलमेंट रिकॉर्ड में पलाश के जंगल के रूप में सरकारी जमीन दर्ज थी। बाद में राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव कर जमीन परसा निवासी बंशू लोहार के नाम दर्ज की गई और इसके बाद इसकी बिक्री कर दी गई।

यह भी पढ़ें…Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध
शिकायत के बाद शुरू हुई जांच Government Land Fraud
लालमाटी निवासी रामचंद्र लकड़ा ने मामले को लेकर कलेक्टर जनदर्शन और प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत के बाद हुई जांच में जमीन पर बंशू लोहार का कब्जा नहीं मिला। मौके पर शिकायतकर्ता के परिवार का कब्जा पाया गया।
जांच के दौरान जमीन को बंशू लोहार के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया और उससे जुड़े दस्तावेजों को लेकर भी सवाल सामने आए।
यह भी पढ़ें…Cattle Smuggling : साजा में मवेशी तस्करी के दो मामले, 6 आरोपी गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त
तीन लोगों पर FIR के निर्देश
जांच के बाद धौरपुर SDM ने बंशू लोहार के साथ जमीन खरीदने वाले मिस्हाबुल इस्लाम और मो. सलीम के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही खरीदारों के नाम जमीन से हटाकर पूरी भूमि को सरकारी मद में दर्ज करने का आदेश दिया गया है। अगर मौके पर कोई अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें…Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस; एसआईआर पर भी उठे सवाल
पटवारी के खिलाफ विभागीय जांच
मामले में तत्कालीन हल्का पटवारी सुरेश कुमार दाहिरे की भूमिका को लेकर भी कार्रवाई शुरू की गई है। SDM ने विभागीय जांच के लिए कलेक्टर भू-अभिलेख को पत्र भेजा है।
अब मामले में FIR के साथ राजस्व रिकॉर्ड में हुए बदलाव और जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े पूरे घटनाक्रम की आगे जांच की जाएगी।
खबरें और भी हैं…Sukma Crime : सुकमा में नशे में पिता-पुत्र के बीच खूनी विवाद, टांगिया के वार से बेटे की मौत


