CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

By Newsdesk Admin
07/10/2026
Share
CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प:

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर । मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ दायर रिकॉल अर्जी पर बुधवार को जल्द सुनवाई की मांग की गई। (CEC Act Recall Plea)

Contents
  • जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी का जिक्र : CEC Act Recall Plea
  • जस्टिस शर्मा के बेटे को लेकर हितों के टकराव का दावा
  • जस्टिस शर्मा ने पांच जजों की बेंच की जरूरत मानी : CEC Act Recall Plea
  • चयन समिति में नामित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल

 

यह भी पढ़ें : SIR Election Commission : SIR पर EC की सफाई, सभी आदेश सर्वसम्मति से मंजूर होने का दावा

जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी का जिक्र : CEC Act Recall Plea

वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायण ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ के सामने इस अर्जी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मामले में एक क्यूरेटिव याचिका भी दाखिल की जा चुकी है, लेकिन उनका कहना है कि क्यूरेटिव याचिका से पहले रिकॉल के पहलू पर विचार किया जाना चाहिए।

इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि अदालत मामले की जांच करेगी और उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

 

 

जस्टिस शर्मा के बेटे को लेकर हितों के टकराव का दावा

रिकॉल अर्जी में जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा से जुड़े एक कथित हितों के टकराव का भी मुद्दा उठाया गया है। याचिकाकर्ता का दावा है कि जस्टिस शर्मा के बेटे सिद्धार्थ शर्मा जुलाई 2024 से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनाव आयोग के स्टैंडिंग काउंसल हैं। याचिका में कहा गया है कि इस पेशेवर जुड़ाव का खुलासा (CEC Act Recall Plea) किया जाना चाहिए था, ताकि पक्षकार रिक्यूजल की मांग पर विचार कर सकें।

दरअसल, 23 सितंबर को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की दो सदस्यीय पीठ ने CEC और EC की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अलग-अलग राय दी थी।

 

यह भी पढ़ें : Election Commission Conference : 27 साल बाद होगी राष्ट्रीय गोलमेज संगोष्ठी, चुनावी प्रक्रियाओं और EVM सुरक्षा पर होगा मंथन

जस्टिस शर्मा ने पांच जजों की बेंच की जरूरत मानी : CEC Act Recall Plea

जस्टिस दीपांकर दत्ता ने मामले को संविधान पीठ के पास भेजने की जरूरत से असहमति जताई थी। वहीं जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने माना था कि मामले में संविधान की व्याख्या से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल हैं और इसे कम से कम पांच जजों की संविधान पीठ के सामने सुना जाना चाहिए।

दोनों जजों की अलग-अलग राय के बाद मामले की फाइल CJI सूर्यकांत के पास भेजी गई, ताकि यह तय किया जा सके कि मामले की सुनवाई के लिए संविधान पीठ गठित की जाए या नहीं।

 

यह भी पढ़ें : SIR Election Commission : SIR पर EC की सफाई, सभी आदेश सर्वसम्मति से मंजूर होने का दावा

चयन समिति में नामित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल

यह मामला मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 की संवैधानिक वैधता से जुड़ा है। इस कानून (CEC Act Recall Plea) में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाली चयन समिति से CJI को हटाकर प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को शामिल किया गया है। मौजूदा व्यवस्था में समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय मंत्री शामिल होते हैं।

 

यह भी पढ़ें : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी अनुमति

 

ख़बरें और भी हैं :राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर सवाल : गया के मंदिर में…

CG Breaking: कांग्रेस को करारा झटका, कोरबा महापौर का जाति प्रमाण पत्र निरस्त, उच्च स्तरीय छानबीन समिति का निर्णय, अब मनोनीत होगा नया महापौर, SDM पर भी कार्रवाई….?
नंदिनी रोड में तोड़ फोड़ से MLA की नाराज़गी बाद रातों रात भिलाई निगम को मिले प्रभारी कमिश्नर, नगरीय निकाय मंत्री और सीएम से चर्चा और निर्णय
प्यार में चोर बनी प्रेमिका: बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने के लिए एक लाख कैश और जेवरात पर हाथ साफ
CRPF जवान की पत्नी का न्यूड वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख: फेसबुक पर हुई दोस्ती ने लूट ली इज्जत, FIR दर्ज
दिल्ली: किडनैप मानकर हो रही थी तलाश, तमिलनाडु में मजदूरी करता मिला छात्र; वजह जानकर हैरान रह गई पुलिस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Auto Driver Honesty : सड़क पर मिला 3 लाख रुपये से भरा बैग, ऑटो चालक ने नहीं डगमगाया ईमान, पुलिस ने व्यापारी को लौटाई रकम
Bilaspur Auto Driver Honesty : सड़क पर मिला 3 लाख रुपये से भरा बैग, ऑटो चालक ने नहीं डगमगाया ईमान, पुलिस ने व्यापारी को लौटाई रकम

सड़क पर मिले करीब 3 लाख रुपये से…

Bonelli Eagle Barnawapara : सफारी शुरू होते ही जंगल में दिखा दुर्लभ शिकारी पक्षी, कैमरे में कैद हुई खास तस्वीर
Bonelli Eagle Barnawapara : सफारी शुरू होते ही जंगल में दिखा दुर्लभ शिकारी पक्षी, कैमरे में कैद हुई खास तस्वीर

23 नवंबर को बोनेली ईगल (Bonelli Eagle Barnawapara)…

Korba Python Rescue : महिंद्रा वर्कशॉप में अचानक दिखा 8 फीट लंबा अजगर, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Korba Python Rescue : महिंद्रा वर्कशॉप में अचानक दिखा 8 फीट लंबा अजगर, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

सोमवार सुबह वर्कशॉप के एक कोने में विशाल…

Mahadev Betting Case : दुबई के विला में खुद को ‘सर’ बताकर मिला था प्रमोटरों से, 15 करोड़ में जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा
Mahadev Betting Case : दुबई के विला में खुद को ‘सर’ बताकर मिला था प्रमोटरों से, 15 करोड़ में जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा

आरोप है कि उसने 15 करोड़ रुपये के…

Ambikapur School Hostel Case : बिरला ओपन माइंड स्कूल के छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदा 9वीं का छात्र, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 पर केस
Ambikapur School Hostel Case : बिरला ओपन माइंड स्कूल के छात्रावास की दूसरी मंजिल से कूदा 9वीं का छात्र, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 4 पर केस

इस घटना (Ambikapur School Hostel Case) के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?