CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डाक मतपत्रों के बाद EVM में वोटों की गिनती शुरू, मतगणना स्थल पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता उमड़े, ढाई घंटे के भीतर क्लियर होगा कि कौन बना रहा शहर सरकार, अहिवारा में उलटफेर

डाक मतपत्रों के बाद EVM में वोटों की गिनती शुरू, मतगणना स्थल पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता उमड़े, ढाई घंटे के भीतर क्लियर होगा कि कौन बना रहा शहर सरकार, अहिवारा में उलटफेर

By Newsdesk Admin
15/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती जारी है। इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है। दूसरी तरफ अहिवारा में नतीजे कांग्रेस-भाजपा की बजाय शॉकिंग होने के संकेत मिल रहे हैं। यहां बागी उम्मीदवार अध्यक्ष की ओर बढ़त बनाए हुए हैं।

गौरतलब हो कि 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। अबसे ढाई घंटे के भीतर 12 बजे तक शहर में किसकी सरकार बनेगी इसका सीन पूरी तरह से क्लियर हो जाएगा। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा।

विदित हो कि नगर निगम रायपुर में भाजपा से मीनल चौबे, कांग्रेस से दीप्ति दुबे, दुर्ग में भाजपा से अलका बाघमार, कांग्रेस से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव में भाजपा से मधुसूदन यादव, कांग्रेस से निखिल द्विवेदी, बिलासपुर में भाजपा से पूजा विधानी, कांग्रेस से प्रमोद नायक, अंबिकापुर में भाजपा से मंजूषा भगत, कांग्रेस से अजय तिर्की, चिरमिरी में भाजपा से रामनरेश राय, कांग्रेस से विनय जायसवाल, जगदलपुर में भाजपा से संजय पांडेय, कांग्रेस से मलकीत सिंह गैदू, रायगढ़ में भाजपा से जीववर्धन चौहान, कांग्रेस से जानकी काटजू, कोरबा में भाजपा से संजू देवी राजपूत, कांग्रेस से उषा तिवारी, धमतरी में भाजपा से जगदीश रामू मेहरा महापौर/अध्यक्ष के प्रत्याशी हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो चुका है।

Vishnu Deo Sai Decision : चाकूपुर, गुंडापुर जैसे अपमानजनक शब्दों से सम्बोधित होने लगी थी राजधानी, आहत थे CM साय, रायपुर में लागू हुई पुलिस कमिश्नरी…❗
Raipur Hotel Businessman Assault: नग्न कर पीटे जाने का VIDEO वायरल, लेन-देन विवाद से जुड़ा मामला फिर सुर्खियों में
Bhilai News : फ्रूट व्यवसायी और उसके बेटे से जमकर मारपीट, कपड़े भी फाड़े, महिला समेत अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज
Insurance Platform : अब नहीं दौड़ना पड़ेगा एजेंटों के पीछे, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा हर बीमा
Get Wings to Fly : Video विधायक रिकेश की मदद से भिलाई की बच्ची खुशबू की उड़ान को मिलेंगे पंख, USA से आएगा लैंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?