CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने से 3 की मौत

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने से 3 की मौत

By Newsdesk Admin
08/10/2026
Share

छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 29 जिलों में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

इधर, बिलासपुर जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। कोटा क्षेत्र के लखोदना गांव में खेत में काम कर रहे दो साढ़ू भाई मन्ना यादव और कुंजराम यादव बिजली की चपेट में आ गए। वहीं मानपुर में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े किसान जागेश्वर जगत पर भी बिजली गिर गई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।

कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

कोंडागांव में बुधवार दोपहर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कई जगह ओले भी गिरे। दुर्ग में शाम करीब 4:30 बजे बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत 29 जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

रायपुर में 34 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आज रायपुर में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

दो महिलाओं से तलाक लेकर अब अपनी तीसरी पत्नी को छोड़ने वाला सरकारी शिक्षक देगा 20 हजार भरण-पोषण, दूसरे मामले में पूर्व पति ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़ कर मांगी माफी, बुर्जुग मां को धर्म परिवर्तन कर तंग करने वाली बेटियों का प्रकरण नस्तीबद्ध
Bastar Police Transfer: एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों के बदले प्रभार, देखें किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी
Sushasan: अंधेरे में गुजर रही थी जिंदगी, अब सरकारी योजनाओं ने घर में लौटाई उम्मीद
Accountant duped by posing as Facebook friend : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा
Gariaband Bridge Collapse : गरियाबंद में तेज बहाव के आगे ढहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास
Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास

प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग…

Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता
Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता

75 घंटे की चुनौती वाली साइकिल राइड (Cycle…

Elephant Herd
Elephant Herd :  सड़क पर आ खड़ा हुआ हाथियों का झुंड, दंतैल ने ट्रेलर का रास्ता रोका, थमा यातायात

रायगढ़ के तमनार रेंज के सामारुमा इलाके में…

Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल
Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल

इंटरनेट मीडिया पर खुद को दबंग दिखाने की…

Teacher Arrest : बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में प्राइमरी स्कूल की एचएम गिरफ्तार
Teacher Arrest : बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में प्राइमरी स्कूल की एचएम गिरफ्तार

बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?