सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर : दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस और INDIA गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है। प्रदर्शन (India Bloc Protest) को लेकर दर्ज इस मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी काम में रुकावट डाली गई और सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई।
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारी बिना अनुमति आकाशवाणी भवन के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल और भवन परिसर की तस्वीरें भी जुटाई हैं।
यह भी पढ़ें : Mahua Liquor Action : बेहरचुआ में शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, 25 से अधिक बोरी लहान नष्ट
आकाशवाणी भवन में जाने की कोशिश का आरोप
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने आकाशवाणी भवन परिसर में जाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि इसके लिए किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों से वहां की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। इसी मामले में FIR (India Bloc Protest) दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें : Nana Patekar Death : बालीवुड़ के क्रांतिवीर का निधन, शासकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
दो सुरक्षाकर्मी हुए घायल
दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन के दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए। दोनों का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस ने प्रदर्शन वाली जगह और भवन परिसर की तस्वीरें भी जांच के लिए जुटाई हैं। पुलिस ने कुछ दीवारों को नुकसान पहुंचने की बात भी कही है। मामले में प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Premanand Maharaj Security : प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग
राहुल गांधी बोले- हर FIR एक मेडल
नई FIR पर राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ पहले ही 45 FIR दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए हर FIR एक ‘मेडल’ की तरह है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य 100 FIR तक पहुंचने का है। प्रदर्शन (India Bloc Protest) को लेकर कांग्रेस नेताओं और दिल्ली पुलिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
यह भी पढ़ें : Premanand Maharaj Security : प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग
कांग्रेस ने बताया राजनीतिक कार्रवाई
कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। पार्टी का कहना है कि SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को उठाने के कारण विपक्षी नेताओं पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, लगातार दूसरी FIR के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं और कथित धक्का-मुक्की को लेकर FIR (India Bloc Protest) दर्ज की है।
यह भी पढ़ें : Timber Smuggling : इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया



