CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास

Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास

By Newsdesk Admin
08/10/2026
Share
Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास
Surajpur Triple Death Penalty : प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या में तीन को फांसी, एक को मृत्यु पर्यंत कारावास

सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर : प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और नाबालिग बेटी की नृशंस हत्या (Surajpur Triple Death Penalty) के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य दोषी कुलदीप साहू, चंद्रकांत उर्फ सीके चौधरी और रिंकू सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं चौथे दोषी आर्यन उर्फ गोल्डी विश्वकर्मा को मृत्यु पर्यंत कारावास दिया गया है।

Contents
  • दोहरे हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी
  • घर में घुसकर पत्नी और बेटी की हत्या
  • सूरजपुर में फैला था भारी आक्रोश
  • कुलदीप पर पहले से दर्ज थे कई मामले
  • सूरजपुर में पहली फांसी की सजा

 

यह भी पढ़ें :  Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता

 

 

दोहरे हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी

सूरजपुर में हुए इस दोहरे हत्याकांड (Surajpur Triple Death Penalty) में न्यायाधीश आनंद प्रकाश वरियाल की अदालत ने फैसला सुनाया। मामले में दो अन्य आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में पहले ही दोषमुक्त किया जा चुका है। अभियोजन के अनुसार घटना 13 अक्टूबर 2024 की रात की है। आदतन अपराधी कुलदीप साहू का प्रधान आरक्षक तालिब शेख से पुराना विवाद था। इसी रंजिश में उसने शहर में हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से भी विवाद किया था।

 

यह भी पढ़ें : Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल

 

घर में घुसकर पत्नी और बेटी की हत्या

अभियोजन के अनुसार कुलदीप साहू अपने तीन साथियों के साथ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान में घुसा। उस समय प्रधान आरक्षक घर पर नहीं थे। आरोप है कि घर में घुसने के बाद आरोपितों ने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और फिर चाकू व कैंची से हमला कर मां-बेटी की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर धारदार हथियार से 37 वार और नाबालिग बेटी के शरीर पर 28 वार के निशान मिले थे। हत्या के बाद दोनों शवों को घटनास्थल से दूर पीढ़ा गांव में फेंक दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें : Teacher Arrest : बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में प्राइमरी स्कूल की एचएम गिरफ्तार

 

सूरजपुर में फैला था भारी आक्रोश

दोहरे हत्याकांड (Surajpur Triple Death Penalty) के बाद पूरे सूरजपुर में आक्रोश फैल गया था। लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद तत्कालीन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया गया था। कठिन समय में आईपीएस प्रशांत सिंह ठाकुर को सूरजपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। उनके दिशा-निर्देश में मामले की जांच और साक्ष्य संकलन किया गया।

 

 

यह भी पढ़ें : Delhi CJP Protest : ‘लड़ाई लंबी चलने वाली है’, 10 अक्टूबर के प्रदर्शन पर CJP की बड़ी मांगें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ रखीं ये डिमांड

 

 

कुलदीप पर पहले से दर्ज थे कई मामले

दोषी कुलदीप साहू के खिलाफ इस घटना से पहले भी दो दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की बात सामने आई थी। घटना के बाद उसकी फांसी की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था। उसके अवैध निर्माण को भी जमींदोज किया गया था। पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाकर कुचलने के प्रयास से जुड़े मामले में अदालत ने 28 सितंबर 2026 को कुलदीप साहू को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद अदालत से बाहर निकलते समय उसके हंसने का वीडियो भी प्रसारित हुआ था।

 

 

यह भी पढ़ें : Odisha Bandh : शिक्षा मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ओडिशा बंद

 

 

सूरजपुर में पहली फांसी की सजा

अभियोजन ने मामले को विरल से विरलतम श्रेणी का बताया था। अदालत ने हत्या को अत्यंत क्रूर और सुनियोजित बताते हुए तीन दोषियों को मृत्युदंड और एक को मृत्यु पर्यंत कारावास की सजा सुनाई। यह फैसला (Surajpur Triple Death Penalty) छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद सूरजपुर न्यायालय में फांसी की सजा सुनाए जाने का पहला प्रकरण है। वहीं सरगुजा संभाग में एक ही अपराध में तीन लोगों को एक साथ फांसी की सजा सुनाए जाने का भी यह पहला मामला बताया गया है। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय हत्या के एक मामले में सूरजपुर में फांसी की सजा सुनाई गई थी।

 

यह भी पढ़ें :  India Bloc Protest : प्रियंका-राहुल गांधी के खिलाफ फिर हुई FIR, जानें इस बार क्या है आरोप

 

NIT के संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी रेगुलर होंगे:हाईकोर्ट ने कहा- 10 साल का अनुभव पर्याप्त, 4 महीने के अंदर नियमित करने के आदेश
पति का धोखा और सास का ताना, मासूम बेटी को छोड़कर चली गई पूजा
Bridge Collapse : पुल ध्वस्त होते ही मची अफरा तफरी, चलती बस बाल बाल बची, कई जिलों का सड़क संपर्क ठप
सुबह संकेत, शाम अचानक राजभवन पहुंचे CM विष्णुदेव, मंत्रिमंडल विस्तार तारीख….फार्मूला तय…! कौन बन रहा “मंत्री” सुगबुगाहट तेज, “भैया, उड़ गई है नींद”
CM Helpline 1076 : मुख्यमंत्री ने स्वयं सुनी नागरिक की शिकायत, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jyoti Kalash Yatra
Jyoti Kalash Yatra :  बेमेतरा में निकली ज्योति कलश यात्रा, प्रधानमंत्री के 25 साल के सफर का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा रथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25…

Chhattisgarh Air Force Aspirants : छत्तीसगढ़ से हर साल सिर्फ 25-30 युवा पहुंच रहे एयरफोर्स, जानें चयन में कहां अटक रहे उम्मीदवार
Chhattisgarh Air Force Aspirants : छत्तीसगढ़ से हर साल सिर्फ 25-30 युवा पहुंच रहे एयरफोर्स, जानें चयन में कहां अटक रहे उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ के छोटे शहरों और गांवों के युवाओं…

Telibandha Chowk
Telibandha Chowk :  तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, नए नाम को लेकर सामने आई पूरी तस्वीर

रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की…

Farmers Protest
Farmers Protest : 1700 करोड़ के बकाये समेत 11 मांगों को लेकर आज सड़कों पर किसान, ट्रैक्टर रैली से प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में भारतीय किसान संघ आज अपनी 11…

Shyam Chemicals
Shyam Chemicals :  भिलाई श्याम केमिकल्स में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

सुप्रीम इण्डस्ट्रीज के समीप स्थित श्याम केमिकल्स में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?