CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी, CS ने ली समीक्षा बैठक

President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी, CS ने ली समीक्षा बैठक

By Newsdesk Admin
09/10/2026
Share
President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी, CS ने ली समीक्षा बैठक
President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी, CS ने ली समीक्षा बैठक

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा (President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit) 22 और 23 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

Contents
  • रायपुर से जगदलपुर तक होंगे प्रमुख कार्यक्रम
  • सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर
  • दोनों एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक रहेगी व्यवस्था
  • उच्च स्तरीय बैठक में कई विभागों के अधिकारी शामिल

 

यह भी पढ़ें :  Bastar Drug Capsule Seizure : बस्तर में नशीली कैप्सूल बेचते युवक गिरफ्तार, 56 कैप्सूल जब्त

 

रायपुर से जगदलपुर तक होंगे प्रमुख कार्यक्रम

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे (President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit) के दौरान रायपुर स्थित लोकभवन और बूढ़ापारा के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है। इसके अलावा जगदलपुर के लालबाग मैदान में मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित विशाल सार्वजनिक कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता प्रस्तावित है।

 

यह भी पढ़ें : Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

 

सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर

मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल का निर्धारित मापदंडों के अनुसार पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति और उनके साथ आने वाले अतिथियों के ठहरने, परिवहन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। राष्ट्रपति के संपूर्ण प्रवास कार्यक्रमों के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। रायपुर और बस्तर संभाग के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

 

दोनों एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक रहेगी व्यवस्था

राष्ट्रपति के आगमन और आवागमन के लिए रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट तथा जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा, कारकेड और सड़क मार्ग से सुगम यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित जिला कलेक्टरों, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों को सौंपी गई है।

स्वास्थ्य विभाग निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। वहीं, कार्यक्रम स्थलों पर मानक के अनुरूप मंच, बैकड्रॉप, निर्बाध बिजली आपूर्ति, साउंड और लाइट सिस्टम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रीन रूम में कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

 

उच्च स्तरीय बैठक में कई विभागों के अधिकारी शामिल

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में सामान्य प्रशासन, संस्कृति एवं पर्यटन, गृह, श्रम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जनसंपर्क विभाग, लोकभवन, पुलिस मुख्यालय, रायपुर और बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा एयरफोर्स, बीएसएनएल और एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रतिनिधियों ने भी तैयारियों से संबंधित चर्चा में भाग लिया।

राज्य सरकार राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे (President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit) को लेकर सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटी है। दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर में निर्धारित कार्यक्रमों के सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें :  Illegal Scrap : रायगढ़ में पकड़ा गया स्क्रैप से भरा ट्रक, 18 लाख का माल जब्त; बिना दस्तावेज ले जा रहा था चालक

 

Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम
PM Modi On Delhi Blast : दिल्ली मामले पर भड़के पीएम मोदी, भूटान में बोले- ‘दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा’
Danteshwari Temple Theft : आधी रात मंदिर में टूटी खामोशी, सुबह खुलते ही सामने आया ऐसा मंजर जिसने सबको चौंका दिया
School Bus Accident : बेमेतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने निकाला बाहर
Chhattisgarh DMF Scam Investigation 2025: पूर्व कलेक्टर जांच के घेरे में, 575 करोड़ के घोटाले में खुल रही परतें

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Timber
Illegal Timber :  कोंडागांव में वन विभाग की दबिश, घर से साल लकड़ी की 20 चौखट बरामद

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में वन संपदा की सुरक्षा…

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी सरकार का फैसला

नोएडा के जेवर में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का…

Shyam Ghungutta Project : 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा पानी, किसानों की सिंचाई के साथ शहर की प्यास भी बुझा रही श्याम घुनघुट्टा परियोजना
Shyam Ghungutta Project : 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा पानी, किसानों की सिंचाई के साथ शहर की प्यास भी बुझा रही श्याम घुनघुट्टा परियोजना

सरगुजा की श्याम घुनघुट्टा परियोजना (Shyam Ghungutta Project)…

Voter Registration Camp : स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे मतदाता पंजीयन कैंप, युवाओं को मिलेगा मौका
Voter Registration Camp : स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे मतदाता पंजीयन कैंप, युवाओं को मिलेगा मौका

नए मतदाताओं के नाम जोड़ने (Voter Registration Camp)…

Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी
Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों के तबादले (Chhattisgarh Police…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?