CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Digital Arrest Scam : रायपुर में शिक्षक को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख ठगे, फर्जी ATS अफसर बनकर तुड़वाई FD

Raipur Digital Arrest Scam : रायपुर में शिक्षक को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख ठगे, फर्जी ATS अफसर बनकर तुड़वाई FD

By Newsdesk Admin
08/10/2026
Share
Raipur Digital Arrest Scam
Raipur Digital Arrest Scam : रायपुर में शिक्षक को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख ठगे, फर्जी ATS अफसर बनकर तुड़वाई FD

सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर ।रायपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का वरिष्ठ अधिकारी बताकर 60 वर्षीय शिक्षक को तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। आरोपियों ने शिक्षक के पहचान पत्र से जम्मू-कश्मीर में फर्जी बैंक खाता खुलने और उसमें मनी लॉन्ड्रिंग होने की बात कही। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगों ने शिक्षक से 18 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। (Raipur Digital Arrest Scam)

Contents
  • तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर जुटाई निजी जानकारी : Raipur Digital Arrest Scam
  • बैंक खाते और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
  • पहले कारोबारी को 44 दिन तक बनाया था निशाना : Raipur Digital Arrest Scam

पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने कॉल के जरिए शिक्षक से संपर्क किया और बताया कि उनके नाम से लखनऊ ATS में गिरफ्तारी वारंट जारी है। इसके कुछ देर बाद वर्दी पहने एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर खुद को अधिकारी बताया और जांच पूरी होने तक घर से बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें : Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Raipur Digital Arrest Scam
Raipur Digital Arrest Scam : रायपुर में शिक्षक को तीन दिन डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख ठगे, फर्जी ATS अफसर बनकर तुड़वाई FD

 

तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर जुटाई निजी जानकारी : Raipur Digital Arrest Scam

आरोपियों ने शिक्षक को किसी से संपर्क नहीं करने दिया। इस दौरान परिवार, बैंक खाते, जमा रकम और संपत्ति से जुड़ी जानकारी हासिल की गई। ठगों ने शिक्षक को भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद RBI की ओर से उन्हें नॉन-इन्वॉल्वमेंट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

फर्जी जांच और गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने अपनी बैंक FD तुड़वा दी। इसके बाद आरोपियों के बताए खाते में 18 लाख रुपए RTGS के जरिए ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद शिक्षक को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

यह भी पढ़ें : Cyber Crime : साइबर ठगी पर बिलासपुर रेंज में बड़ा एक्शन, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर तुरंत एफआईआर के आदेश

बैंक खाते और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

शिकायत के आधार पर साइबर रेंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उस बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है, जिसमें 18 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इसके साथ ही आरोपियों की पहचान और उनके नेटवर्क (Raipur Digital Arrest Scam) की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Cyber Awareness : समाज प्रमुखों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

 

पहले कारोबारी को 44 दिन तक बनाया था निशाना : Raipur Digital Arrest Scam

इससे पहले रायपुर में ही एक कारोबारी को ठगों ने 44 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। आरोपियों ने खुद को CBI और IPS अधिकारी बताया था। उन्होंने कारोबारी के नाम से ICICI बैंक में 6.80 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग होने का डर दिखाया और जेल भेजने के साथ परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कराने की धमकी दी। इसके बाद कारोबारी से 8.50 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए थे।

 

यह भी पढ़ें : Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

ख़बरें और भी हैं : Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच
रूपी की मौत के बाद गरजा जंगल! अंतिम संस्कार में गूंजा ‘हिडमा सांग
Cruelty Divorce Case Chhattisgarh: HC ने कहा—क्रूरता माफ हो जाए तो तलाक की बुनियाद नहीं बचती, पति की अपील खारिज
CG News : बारनवापारा जंगल में फिर दिखाई दिया बाघ, 8 गांवों में अलर्ट जारी, कई महीनों से इलाके में दहशत
Bilaspur Fire : स्विमिंग पूल कैंपस के जूस सेंटर में भड़की आग, सामान जलकर खाक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Voter Registration Camp : स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे मतदाता पंजीयन कैंप, युवाओं को मिलेगा मौका
Voter Registration Camp : स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे मतदाता पंजीयन कैंप, युवाओं को मिलेगा मौका

नए मतदाताओं के नाम जोड़ने (Voter Registration Camp)…

Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी
Chhattisgarh Police Transfer : छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों के तबादले (Chhattisgarh Police…

Chhattisgarh Electricity Bill Relief : बिजली बिल समाधान योजना की तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक मौका
Chhattisgarh Electricity Bill Relief : बिजली बिल समाधान योजना की तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक मौका

बकाया बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं को राहत…

Telibandha Chowk Name Change : तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने दूर किया भ्रम
Telibandha Chowk Name Change : तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने दूर किया भ्रम

रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलने (Telibandha…

Kiran Pisda Indian Football Team : छत्तीसगढ़ की किरण पिस्दा टीम इंडिया में, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
Kiran Pisda Indian Football Team : छत्तीसगढ़ की किरण पिस्दा टीम इंडिया में, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का भारतीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?