CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shahdol Coal Mine Accident : महीने भर पहले 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत बाद अब सिर से उठा मां-बाप का साया, शहडोल की अवैध कोल माइंस धंसने से नीचे दबे दम्पत्ति की मौत

Shahdol Coal Mine Accident : महीने भर पहले 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत बाद अब सिर से उठा मां-बाप का साया, शहडोल की अवैध कोल माइंस धंसने से नीचे दबे दम्पत्ति की मौत

By Newsdesk Admin
17/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 फरवरी। (Shahdol Coal Mine Accident) मध्यप्रदेश के शहडोल जिला अंतर्गत बुढ़ार थाना क्षेत्र में कल शाम धनगवां गांव में अवैध कोयला खदान धंस गई। इस दुर्घटना में 40 वर्षीय ओमकार यादव उर्फ भौतु और उसकी 36 वर्षीय पत्नी पार्वती यादव की दबकर मौत हो गई। यह हादसा करीब शाम 7 बजे हुआ। सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जेसीबी की मदद से दोनों के शव निकाले गए।

आपको बता दें कि ओमकार और पार्वती यादव के घर में अब सिर्फ उनकी पांच बेटियां रह गई हैं। बड़ी बेटी ममता यादव (18 वर्ष), रजनी यादव (15 वर्ष), शशि यादव (11 वर्ष), उर्मिला यादव (9 वर्ष) और सबसे छोटी शिवानी (2 वर्ष) है। कुछ महीनों पहले ही उनका इकलौता बेटा रवींद्र (7 वर्ष) सर्पदंश का शिकार हो गया था। गांव में खबर फैलते ही मातम छा गया। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी और अब माता-पिता के चले जाने से इन बेटियों के भविष्य को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार धनगवां गांव में पिछले कई महीनों से अवैध कोयला खदानें चल रही थीं। हर दिन 70 से अधिक मजदूर इन खदानों में उतरते थे और कोयला निकालते थे। मजदूरों के छोटे-छोटे समूह बनते थे और निकाले गए कोयले को 3000 रुपये प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली की दर से बेचा जाता था। ग्रामीणों ने कई बार इस अवैध खनन की शिकायत की लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब इस हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने इलाके की सभी अवैध खदानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से रात भर इन खदानों को बंद करने का काम चला। कलेक्टर ने कहा कि धनगवां गांव में अवैध रूप से कोयले की खुदाई हो रही थी जिससे यह हादसा हुआ, हमने अवैध खदानों को बंद करने और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मेकाहारा में चोरी: महिला का मोबाइल चुराने वाला गार्ड गिरफ्तार, 26 हजार का माल बरामद..
Raipur UPI Fraud: स्टेशन से घर तक का सफर, और खाते से उड़ गए 2.26 लाख
Patna News: पटना में फायरिंग, JDU की नेता और वार्ड अध्यक्ष सोनी निषाद को मारी गई गोली
Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप
Bilaspur murder case : अवैध संबंध के शक में पति और बेटे ने घर बुलाकर केबल तार से घोंटा गला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Train Cancellation Mega Block
Train Cancellation Mega Block : बिलासपुर से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 का बदलेगा रूट; 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक

Train Cancellation Mega Block : रेलवे के इस…

Premanand Ashram Dress Code
Premanand Ashram Dress Code : प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ड्रेस कोड बदलने की चर्चा, शिष्य की मौत के बाद नए नियमों का दावा

Premanand Ashram Dress Code :इन संभावित बदलावों को…

Kentucky Murder Victim Father Story
Kentucky Murder Victim Father Story : बेटे के हत्यारे को गले लगाने वाले पिता की कहानी, गुस्से से आगे इंसानियत का बड़ा सबक

Kentucky Murder Victim Father Story : इस घटना…

Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar
Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar : ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार की एंट्री पर सस्पेंस खत्म, प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई

Hanuman Ansh 2 Akshay Kumar :अक्षय कुमार के…

Indravati River Flood Record : छत्तीसगढ़ में इंद्रावती का 53 साल का रिकॉर्ड टूटा, नाव-हेलिकॉप्टर से 833 लोगों का रेस्क्यू

Indravati River Flood Record : अमेठी, रामपुर और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?