सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रानीतराई पुलिस ने एक तस्कर को रंगे हाथों (Ranitarai Police ) धर दबोचा। आरोपी सरकारी कॉलेज के पीछे पुलिया के पास बोरी में शराब छिपा कर ग्राहकों की तलाश कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 34 पौवा देशी शराब जब्त कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी Ranitarai Police
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम रानीतराई स्थित शासकीय महाविद्यालय के पीछे एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया।
बोरी में छिपाकर रखी थी शराब
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील पारधी (35 वर्ष) निवासी पारधी पारा रानीतराई (Ranitarai Police) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक नीले-सफेद रंग की बोरी से शोले मसाला देशी मदिरा के 34 पौवा बरामद किए गए, जिसकी कुल कीमत करीब 3 हजार 660 रुपये आंकी गई है।
रानीतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।



