सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। रायगढ़ में नवरात्रि के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष (Women Safety) तैयारी की है। गरबा स्थलों और दुर्गा पंडालों में छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए महिला पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें मां दुर्गा वाहिनी नाम दिया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित ये टीमें दोपहिया वाहनों से शहर के प्रमुख आयोजन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करेंगी।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी Women Safety
महिलाओं की मदद के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में इन पर संपर्क किया जा सकता है।
हेलो सिस्टर हेल्पलाइन: 9479270533
पुलिस कंट्रोल रूम: 9479193299
दो अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
पहली टीम की प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर और दूसरी टीम की प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे हैं। एसएसपी ने महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें…Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
आकर्षक थीम पर बन रहे दुर्गा पंडाल
रायगढ़ में अंबेडकर चौक के पास जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। गांधी गंज में मयूर महल और रामनिवास टॉकीज रोड पर पोस्ट बॉक्स की थीम देखने को मिलेगी। शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में भी भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं।
पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगी।
खबरें और भी हैं…Spine Care Tips : 30 मिनट बैठने के बाद उठें, मोबाइल आंखों के सामने रखें, रीढ़ को स्वस्थ रखने के 5 तरीके


