रायगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अपनी मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने आंदोलन तेज कर दिया है। ग्रेड पे वेतनमान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने दो दिनों तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और शासन के खिलाफ नारेबाजी की। नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 18 नवंबर से प्रदेश स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। (Raigarh Nursing Staff Protest)
- रायगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
- नर्सिंग स्टाफ ने शासन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध : Raigarh Nursing Staff Protest
- शुक्रवार और शनिवार को नर्सिंग स्टाफ ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
- नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों पर शासन के फैसले का इंतजार : Raigarh Nursing Staff Protest
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Nursing Strike: तीन दिन का नर्सिंग आंदोलन, अस्पतालों की रफ्तार पर ब्रेक
नर्सिंग स्टाफ ने शासन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध : Raigarh Nursing Staff Protest
शनिवार को सुबह 11 बजे नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य काम का बहिष्कार कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
यह भी पढ़ें : Sheikhpura News: शेखपुरा के 2 अवैध नर्सिंग होम में अचानक हुई छापामारी, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

शुक्रवार और शनिवार को नर्सिंग स्टाफ ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि पिछले कई वर्षों से ग्रेड पे वेतनमान की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक शासन की ओर से इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। इसी के विरोध में शुक्रवार को भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया गया था।
वहीं, शनिवार को कर्मचारियों ने स्कूटी रैली निकालकर भी विरोध जताया। यह रैली मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से शुरू होकर अतरमुड़ा होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची और फिर वापस अस्पताल परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।
यह भी पढ़ें : रायपुर के अस्पताल में गार्ड पर मरीजों की ड्रिप संभालने का आरोप, वीडियो वायरल; डॉक्टर ने बताया गलत
नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों पर शासन के फैसले का इंतजार : Raigarh Nursing Staff Protest
अब नर्सिंग स्टाफ ने साफ कर दिया है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में 18 नवंबर से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। ऐसे में अब शासन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।
यह भी पढ़ें : Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात
ख़बरें और भी हैं : KVK Salary Dispute Protest: रायपुर में वेतन असंतुलन पर KVK कर्मियों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी


