सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। (Indian Women Cricket Team Record)
स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने साल 2026 में अब तक 26 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 17 में जीत हासिल की है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 2018 में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।
यह भी पढ़ें : Harmanpreet Kaur Captaincy : हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तानी, बोलीं- कप्तानी खत्म, सफर जारी
2018 का रिकॉर्ड पीछे छोड़कर बनाया नया कीर्तिमान : Indian Women Cricket Team Record
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जीत भारत की इस साल की 17वीं जीत रही। इससे पहले टीम इंडिया ने 2018 में 23 मुकाबलों में 16 जीत दर्ज की थीं। अब 2026 में 26 मैचों में 17 जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर कर लिया है।

शेफाली वर्मा की तूफानी पारी से भारत की बड़ी जीत
दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 103 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने केवल 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी (Indian Women Cricket Team Record) करते हुए महज 25 गेंदों में 55 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने भारत की जीत को आसान बना दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें : Raipur Women’s T20 Match : रायपुर में आज पहला महिला टी-20 इंटरनेशनल मैच, तीनों मुकाबलों में फ्री एंट्री
स्मृति मंधाना की कप्तानी में लगातार दूसरी जीत : Indian Women Cricket Team Record
स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। दोनों मुकाबले रायपुर में खेले गए। टीम के शानदार प्रदर्शन और खिलाड़ियों की बेहतरीन बल्लेबाजी ने भारत को न सिर्फ सीरीज में मजबूत स्थिति दिलाई, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बनाने में भी मदद की।
यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 : विश्व कप से ठीक पहले टीम को बड़ा झटका, चोटिल खिलाड़ी की जगह युवा ऑलराउंडर को मिला मौका
ख़बरें और भी हैं :IND vs ENG : विश्व कप से पहले आखिरी बड़ी परीक्षा में उतरेगी भारतीय टीम, आज से इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला



