सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। रायपुर में दशहरे पर WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन (Raipur Dussehra) होगा। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें Raipur Dussehra
20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक उरकुरा से रायपुर स्टेशन के बीच ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे रहेगी। रेलवे ट्रैक के पास बैरिकेडिंग की जाएगी और आरपीएफ, जीआरपी सहित करीब 250 जवान तैनात रहेंगे। ट्रेनों में 5 से 10 मिनट की देरी भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें…Elephant Alert : छत्तीसगढ़ में हाथियों से बढ़ी परेशानी, 40 किसानों की फसल प्रभावित; एक की मौत
कई जगह होगा रावण दहन
WRS मैदान के अलावा बोरियाखुर्द में रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। रावणभाठा, सप्रे स्कूल और बीटीआई मैदान में भी दशहरा उत्सव की तैयारियां की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें…Forex Trading Fraud : फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट में मुनाफे का झांसा देकर 8.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
इस बार पुतले बनाने की लागत में भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। बांस, कागज, कपड़े और सजावट के सामान की कीमतें बढ़ना इसकी वजह बताई जा रही है।
खबरें और भी हैं…Bhilai Crime : नौकरी के नाम पर महिला से 99 हजार की ठगी व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार


