सीजी भास्कर, बालोद, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से रोजगार मेले (Balod Rozgar Mela) का आयोजन किया गया है। इसमें चार निजी नियोजकों के माध्यम से तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों के कुल 215 पदों पर भर्ती की जानी है। 10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई, इंजीनियरिंग, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी भी निर्धारित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Swachh Bharat Mission : गांवों को कचरा मुक्त बनाने पर जोर, राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने किया निरीक्षण
किन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले (Balod Rozgar Mela) में चार निजी नियोजक अलग-अलग तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती करेंगे। इसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, इंजीनियरिंग, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर और हॉस्पिटल स्टाफ सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थी पात्र हो सकते हैं। पदवार योग्यता और अन्य शर्तों की जानकारी विभागीय पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cooperative Bank Staff Shortage : सहकारी बैंकों में कर्मचारियों का संकट, 1,000 से घटकर 400 रह गई संख्या
ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी
रोजगार मेले (Balod Rozgar Mela) में शामिल होने के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। विभाग के अनुसार, केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Census Training : जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
साथ ले जाने होंगे दस्तावेज
साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर जाना होगा। रोजगार मेले (Balod Rozgar Mela) में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी अपने दस्तावेज तैयार रखें और संबंधित पद की योग्यता की जानकारी जरूर जांच लें।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh DA Hike : दिवाली से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिल सकता है 2% DA एरियर!
संपर्क के लिए फोन नंबर
रोजगार मेले (Balod Rozgar Mela) से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल देख सकते हैं। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष नंबर 07749-299509 पर संपर्क कर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Dussehra Celebration : 62 साल से चली आ रही परंपरा, नंदिनी-अहिवारा में रावण के साथ मेघनाथ का भी दहन



