सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर । रायपुर में खाद्य विभाग ने मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड का 750 किलो पनीर नष्ट कराया है। जांच में दोनों ब्रांड का पनीर खाने योग्य नहीं पाया गया था, लेकिन इसके बावजूद इसे 44 दिन तक नष्ट नहीं किया गया। खाद्य विभाग ने 8 सितंबर को ओडिशा भेजी जा रही पनीर की खेप जब्त की थी। अब उरला स्थित फैक्ट्री में पनीर नष्ट कराया गया है। दोनों ब्रांड के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। (750 Kg Substandard Paneer Destroyed)
यह भी पढ़ें :Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए
12 सितंबर को आई थी जांच रिपोर्ट : 750 Kg Substandard Paneer Destroyed
जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर को खाद्य विभाग की टीम ने रायपुर के जोरा के पास ओडिशा ले जाए जा रहे एक मालवाहक वाहन से पनीर की खेप जब्त की थी। इसके बाद पनीर के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। 12 सितंबर को आई रिपोर्ट में दोनों ब्रांड का पनीर खाने योग्य नहीं पाया गया। इसके बाद संबंधित कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें :Food Department Raid : बिलासपुर में 102 किलो बर्फी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

दोबारा जांच की मांग के कारण हुई देरी
जांच रिपोर्ट में पनीर को खाने योग्य नहीं बताए जाने के बाद कंपनी ने सरकारी प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर सवाल उठाए और दोबारा जांच कराने की मांग की। इसके लिए पनीर का सैंपल नेशनल फूड लैब भेजा गया। कंपनी ने पनीर नष्ट करने के लिए आवेदन भी दिया था। इसके बाद खाद्य विभाग ने फैक्ट्री में 750 किलो पनीर नष्ट कराया, ताकि इसका इस्तेमाल न हो सके और यह दोबारा बाजार में न पहुंचे।
यह भी पढ़ें :Forest Beat Officer Robbery : वन विभाग के बीट अफसर से सोने की चेन लूटी, विरोध पर चाचा को भी पीटा
दोनों ब्रांड के मालिकों पर होगी कानूनी कार्रवाई : 750 Kg Substandard Paneer Destroyed
खाद्य विभाग मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रकरण तैयार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें :Food Safety Inspection in Suhela : खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों में दी दबिश
भिलाई में भी खाद्य विभाग की कार्रवाई
इससे एक दिन पहले भिलाई में खाद्य विभाग की छापेमारी के दौरान एक्सपायरी दूध से पनीर बनाने और गंदगी में मिठाइयां तैयार करने का मामला (750 Kg Substandard Paneer Destroyed) सामने आया था। टीम ने करीब 2,500 किलो मिठाई और 1,000 लीटर दूध नष्ट कराया था। साथ ही तीन प्रतिष्ठानों में काम बंद करा दिया गया था।
इसके अलावा, वैशाली नगर की एक दुकान में बिस्किट के पैकेट पर नौ दिन आगे की तारीख डालकर पैकिंग करने का मामला भी सामने आया। दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें :Biryani Case : रेस्टोरेंट की बिरयानी में निकला कॉकरोच, जांच के लिए पहुंची खाद्य एवं औषधि विभाग
ख़बरें और भी हैं : Dhamtari Fake Paneer Action : नकली पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई, डेयरी, होटल और कैफे में चला जांच अभियान


