सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर । रायगढ़ जिले में जंगली सुअर का शिकार करने के मामले में वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 30 किलो मांस, दो कुल्हाड़ी और एक तराजू जब्त किया गया है। तीनों आरोपी शिकार के बाद मांस काटकर उसका वजन करने और बेचने की तैयारी कर रहे थे। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। (Raigarh Wild Boar Hunting Case)
यह भी पढ़ें : जंगल में शिकारियों का खूनी जाल, 12 साल के भालू की दर्दनाक मौत, 5 गिरफ्तार
मांस काटकर बेचने की कर रहे थे तैयारी : Raigarh Wild Boar Hunting Case
जानकारी के मुताबिक, तिलगा निवासी दिनबंधु राठिया, बालाराम राठिया और बादपाली निवासी सरमू राठिया पर तिलगा के जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने का आरोप है। शनिवार सुबह तीनों सुअर को दिनबंधु के घर लेकर पहुंचे थे। वहां मांस काटकर उसका वजन करने और बेचने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान वन विभाग की उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से इसकी सूचना मिली।
यह भी पढ़ें :रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6 फरार शिकारी पकड़े गए, फंदा लगाकर किया था जंगली सूअरों का शिकार..

मौके पर पहुंची टीम, मांस और औजार जब्त
सूचना मिलने के बाद सहायक प्रभारी संदीप नामदेव, सोमेश टोप्पो, बोइरदादर परिसर रक्षक भूषण जांगड़े समेत वनकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने तीनों आरोपियों को मांस काटते और तौलते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 किलो मांस, दो कुल्हाड़ी और एक तराजू जब्त कर रेंज कार्यालय लाया गया।
यह भी पढ़ें :Hunters Arrested In Mahasamund : तेंदुए व वनभैंसा का किया शिकार, 2 गिरफ्तार, कच्चा मांस भी जब्त
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज : Raigarh Wild Boar Hunting Case
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें :5KM तक बिछाया गया हाई वोल्टेज करंट तार: वन्य जीवों के शिकार की बड़ी साजिश नाकाम…
इलाके में लंबे समय से मिल रही थी शिकार की शिकायत
बताया जा रहा है कि तिलगा, बादपाली और आसपास के जंगलों में जंगली सुअर के शिकार की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। वन विभाग की टीम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि क्षेत्र में शिकारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वन्यजीवों के शिकार की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाती है। फिलहाल मामले (Raigarh Wild Boar Hunting Case) में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें :GPM Hunting Death Case : शिकार के दौरान युवक की मौत, सबूत मिटाने की कोशिश; 12 गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Elephant Death Raigarh : खेत में लगे करंट की चपेट में आया हाथी, मौके पर ही मौत, वन विभाग की जांच शुरू


