सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर । दुर्ग जिले में पुलिस ने चोरी और लूट की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से 10 मतपेटियां चोरी हुई थीं, जबकि भिलाई में बुजुर्ग महिलाओं से सोने की चेन लूटने के दो मामले सामने आए थे। पुलिस ने मतपेटी चोरी के मामले में दो और चेन लूट के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Ballot Box Theft and Chain Snatching)
यह भी पढ़ें : Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम
निर्वाचन कार्यालय से चोरी हुई थीं 10 मतपेटियां : Ballot Box Theft and Chain Snatching
पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 को निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से 10 मतपेटियां गायब मिली थीं। इनकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। चौकीदार ने एक व्यक्ति को पेटी ले जाते देखा था। जांच के बाद पुलिस ने युशु यादव (22) और कबाड़ी देवानंद सोनी (65) को गिरफ्तार किया।
देवानंद से पूछताछ के बाद छह मतपेटियां बरामद की गईं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए है, और 200 रुपए नकद भी जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 76,200 रुपए बताई गई है। चोरी हुई 10 मतपेटियों में से अभी छह ही बरामद हो पाई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला की चेन लूटी
दूसरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। 8 अक्टूबर को पद्मनगर, भिलाई-3 निवासी एस. मुरली मनोहर (75) अपनी पत्नी एम. माधवी के साथ शिव मंदिर के पास स्थित कपड़े की दुकान से लौट रहे थे। इसी दौरान पता पूछने के बहाने आए आरोपियों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 575/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) और 3(5) के तहत जांच शुरू की। थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।
यह भी पढ़ें : भिलाई : पावर हाउस बस स्टैंड पर मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार, हथियार दिखाकर दी थी धमकी
जनवरी में हुई चेन लूट का मामला भी सुलझा : Ballot Box Theft and Chain Snatching
पूछताछ के दौरान 13 जनवरी 2026 को इंदिरा नगर, भिलाई-3 में परमेश्वरी भवन के पास हुई चेन लूट की घटना का भी खुलासा हुआ। इस मामले में 71 वर्षीय सावित्री ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि सामान लेकर घर लौटते समय मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को पता पूछने या किसी अन्य बहाने से रोकते थे और फिर महिलाओं के गले से आभूषण लूटकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में लूटे गए आभूषण डोंगरगढ़ और रायपुर के ज्वेलर्स को बेचने तथा रकम आपस में बांटने से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इन तथ्यों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Aman Sahu Gangster : रंगदारी और डकैती की साजिश केस में गैंगस्टर अमन साहू समेत 7 आरोपी बरी
गलाया हुआ सोना और दो वाहन जब्त : Ballot Box Theft and Chain Snatching
चेन लूट के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज बढ़ाईक (20), लक्ष्मण साहू (27), कुलदीप सिंह (24) और दीप सिंह उर्फ दीपक (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 19 ग्राम 410 मिलीग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
चारों आरोपियों को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक
ख़बरें और भी हैं : Chain Snatching Case Solved : बुजुर्ग से मां-बेटे ने छीनी ढाई लाख की चेन


