सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 91 सिविल उप अभियंताओं के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।

रायपुर से गरियाबंद भेजे गए अधिकारी PWD Transfer
जारी सूची के अनुसार, प्रदीप कुमार चंद्राकर को रायपुर संभाग क्रमांक 3 से गरियाबंद भेजा गया है। फारूक इशराक को नवा रायपुर से दुर्ग और चुन्नूलाल साहू को बलौदाबाजार से रायपुर संभाग क्रमांक 3 में पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़ें…Durg News : दुर्ग में पांच महिलाओं की पिटाई, बच्चा चोरी की चर्चा के बीच टीआई ने बताई विवाद की वजह
महासमुंद और गरियाबंद में भी बदलाव
मंगल प्रसाद चंद्राकर को महासमुंद संभाग से विधानसभा रायपुर, मुकेश नायक को महासमुंद संभाग से राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर और अंशुमान सिंह को गरियाबंद से धमतरी भेजा गया है।
तत्काल संभालनी होगी नई जिम्मेदारी
विभाग ने ये तबादले प्रशासनिक आधार पर किए हैं। आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित उप अभियंताओं को नई पदस्थापना पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी।
खबरें और भी हैं…Baby Elephant : कोरबा में नन्हे हाथी की छठी पर जुटे सात गांवों के लोग, पूजा-पाठ के बाद बांटी प्रसादी


