CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाकुंभ में कोई हादसा ही नहीं हुआ’, बोले UP के DGP प्रशांत कुमार, पहले मानी थी अपनी गलती

महाकुंभ में कोई हादसा ही नहीं हुआ’, बोले UP के DGP प्रशांत कुमार, पहले मानी थी अपनी गलती

By Newsdesk Admin
26/02/2025
Share

सीजी भास्कर 26 फरवरी आज महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी अमृत स्नान है. आज से महाकुंभ खत्म हो जाएगा. शुक्रवार 27 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ समापन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हो सकती हैं.

इन सबके बीच यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ में यूपी पुलिस के सहयोग और कार्यों की जमकर सराहना की, लेकिन उन्होंने एक ऐसी बात कह दी, जिस पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं.डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि महाकुंभ बिना किसी हादसे के संपन्न हुआ, जबकि मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में 37 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिसका जिक्र सीएम योगी ने विधानसभा में भी किया था.

बता दें कि मौनी अमावस्या की भगदड़ पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा भी था और कहा था कि प्रयागराज में भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, लेकिन योगी सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है.संसद में अखिलेश ने भी उठाया था सवालसंसद में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि, ”यूपी सरकार की लापरवाही से ये हादसा हुआ. जब पता चला कि कुछ लोगों की जान चली गई है, उनके शव पोस्टमार्टम हाउस और अस्पताल में पड़े हैं तो सरकार ने अपने सरकारी हेलीकॉप्टर में फूल भरकर पुष्प वर्षा की. यह कैसी सनातनी परंपरा है? भगवान जाने कितने चप्पल, कपड़े और साड़ियां पड़ी थीं और उन सबको जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली से उठवाया गया.

कोई नहीं जानता कि उन्हें कहां फेंका गया. ये सब हादसा छिपाने के लिए किया गया.”खुद DGP ने मानी थी गलतीवहीं हादसे के करीब 15 दिन बाद खुद यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी स्वीकार किया था कि हमसे एक गलती हुई थी, जिस वजह से मौनी अमावस्या पर भगदड़ मची थी. वहीं अब महाशिवरात्रि पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने तो किसी भी हादसे की बात से इनकार कर दिया. आखिरी अमृत स्नान के बीच डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिव मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.45 दिनों में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कियाआज महाकुंभ का अंतिम दिन है और 45 दिनों में प्रयागराज में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, हमने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और तकनीकी दृष्टि से एक अभूतपूर्व मॉडल प्रस्तुत किया है. सभी एजेंसियों के सहयोग से हम अभूतपूर्व प्रदर्शन करने में सफल रहे. अयोध्या, वाराणसी और विंध्यवासिनी देवी जैसे धार्मिक स्थलों पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जो प्रयागराज में स्नान करने के बाद दर्शन के लिए गए.बिना किसी हादसे के संपन्न हुआ महाकुंभ- DGP प्रशांत कुमारइस दौरान डीजीपी ने कहा कि महाकुंभ बिना किसी बड़े हादसे के संपन्न हुआ. हमने रेलवे के साथ तालमेल बनाकर काम किया. स्नान के दिनों में पांच लाख से अधिक लोगों ने रेल सेवाओं का उपयोग किया, जबकि अन्य दिनों में यह संख्या 3-4 लाख रही. हमें पूरी आस्था थी और जैसा कि मैंने पहले कहा था, यह हमारे लिए एक चुनौती नहीं बल्कि एक अवसर था. हमारे सुरक्षाकर्मी 45 दिनों तक मैदान में सक्रिय रहे

Indore Youth Suicide Case: रिश्ते के दबाव में टूट गया युवक, वायरल वीडियो ने बदल दी जांच की दिशा
Oh…my…God : ग्रेमी Award विजेता मशहूर रैपर की मौत, स्टेज पर कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर ही गिरे और टूट गईं सांसें
पेट पर मारुंगा एक लात और… AC चलाने को कहने पर भड़का OLA ड्राइवर, लिंक्ड IN पर प्रेग्नेंट महिला ने बताया दर्द
बंद हों मुस्लिमों की शराब की दुकानें’, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने योगी सरकार से की ये खास डिमांड
5 दरिंदो ने किया गैंगरेप और फिर घोंट दिया गला… रूंह कंपा देगी यह घटना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?