सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चक्रवात के असर से मौसम बिगड़ने की आशंका (Cyclone Alert) है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं के खतरे को देखते हुए 28 अक्टूबर को जगदलपुर समेत बस्तर और सुकमा जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

60 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं Cyclone Alert
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर की शाम बस्तर संभाग के दक्षिणी जिलों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उत्तरी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। मंगलवार शाम दंतेवाड़ा में आसमान नारंगी रंग का दिखाई दिया।
रायपुर और दुर्ग संभाग में भी अलर्ट
29 अक्टूबर को रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों के साथ बिलासपुर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। धमतरी और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, रायपुर में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।
31 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिलों और सरगुजा संभाग के पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। 31 अक्टूबर को सरगुजा संभाग में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…Sword Attack : ट्रक हटाने की बात पर विवाद, तलवार से हमले का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के समय खुले स्थानों से दूर रहें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।
खबरें और भी हैं…Rikesh Sen : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विधायक रिकेश की तत्काल पहल, सीएम हाउस ने लिया संज्ञान


