सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 13 साल की छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने (Balod Gangrape Case) आया है। घटना रनचिरई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पेन खरीदने निकली थी छात्रा Balod Gangrape Case
जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम छात्रा पेन खरीदने घर से निकली थी। आरोप है कि इस दौरान तीन युवक उसे एक मकान में ले गए और उसके साथ जबरदस्ती की। उसी रात छात्रा बेहोशी की हालत में एक परिचित के घर मिली थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर ले आए।
मां की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
बताया जा रहा है कि छात्रा घटना के बाद काफी डरी हुई थी। 26 अक्टूबर को उसने अपनी मां को पूरी (Balod Gangrape Case) बात बताई। इसके बाद 27 अक्टूबर को मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें…Raipur Rain : रायपुर में बारिश से गिरा तापमान, खेतों में धान की फसल को भारी नुकसान
पॉक्सो एक्ट के तहत जांच जारी
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला (Balod Gangrape Case) दर्ज किया है। 28 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh BEd DElEd Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में बीएड-डीएलएड की बची सीटों पर प्रवेश, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म



