सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशे के कारोबार और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6.40 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा और एक देशी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने टाटा हेक्सा कार समेत कुल 11.83 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, जिले में पहली बार हेरोइन के साथ देशी पिस्टल बरामद की गई है। (Balod Heroin and Pistol Seizure)
यह भी पढ़ें : Nashili Tablet Smuggling Balodabazar : नशे के अंतरजिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1,146 टैबलेट के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
कार की तलाशी के दौरान मिली हेरोइन और पिस्टल : Balod Heroin and Pistol Seizure
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दल्लीराजहरा के रेलवे कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह बालोद के नया बस स्टैंड में अपनी कार में बैठकर फोन पर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
बालोद थाना प्रभारी के मुताबिक, बुधवार आधी रात को कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में पारदर्शी झिल्ली में रखी 6.40 ग्राम हेरोइन और एक देशी पिस्टल मिली। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी पिस्टल से जुड़े वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका।
यह भी पढ़ें : रायपुर के कारोबारी ने चलती कार से फेंकी लाश, ड्रग्स ओवरडोज का दावा, नशे में मिली एक युवती

NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(ख) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला (Balod Heroin and Pistol Seizure) दर्ज किया है। गुरुवार शाम उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले दो दिनों से बालोद में सक्रिय था और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। वहीं, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शहर के छह संदिग्धों को चिह्नित किया है। पुलिस को इनके राजस्थान आने-जाने की जानकारी मिली है। अन्य संदिग्धों और संभावित सप्लाई नेटवर्क की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें :Ganja Smuggling : डेढ़ किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा : Balod Heroin and Pistol Seizure
पुलिस का कहना है कि दुर्ग, राजनांदगांव और धमतरी के बाद बालोद में भी चिट्टा सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। जब्त पिस्टल उत्तर प्रदेश से मंगाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
फिलहाल पुलिस मादक पदार्थ और हथियार के स्रोत का पता लगाने के साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
ख़बरें और भी हैं : Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार


