CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Dangania House Theft : सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के जेवर और बाइक जब्त

Raipur Dangania House Theft : सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के जेवर और बाइक जब्त

By Newsdesk Admin
30/10/2026
Share
Raipur Dangania House Theft
Raipur Dangania House Theft : सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के जेवर और बाइक जब्त

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के डंगनिया में सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 6 घड़ियां और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं। (Raipur Dangania House Theft)

Contents
  • घर के ताले तोड़कर अलमारी और लॉकर से की थी चोरी : Raipur Dangania House Theft
  • दो आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड
  • यशवंत उर्फ लक्की दास से पूछताछ में खुला मामला : Raipur Dangania House Theft
  • आरोपियों के पास से 6 घड़ियां और पल्सर बाइक बरामद

 

यह भी पढ़ें : House Theft Attempt : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात

घर के ताले तोड़कर अलमारी और लॉकर से की थी चोरी : Raipur Dangania House Theft

पुलिस के मुताबिक, डंगनिया निवासी स्वरोचिष मिश्रा 22 अक्टूबर की रात घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। अगले दिन सुबह लौटे तो घर के दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर कमरों का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी और लॉकर भी टूटे मिले। लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी।

शिकायत के बाद डीडी नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 331(4) और 305(A) के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें : Korba Power Heights Theft : कोरबा की पावर हाइट्स कॉलोनी में चोरी, सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर

Raipur Dangania House Theft
Raipur Dangania House Theft : सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के जेवर और बाइक जब्त

 

 

दो आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड

मामले की जांच के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही पहले चोरी और नकबजनी के मामलों में शामिल रहे आरोपियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

 

यह भी पढ़ें : Balodabazar Crime :  सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर चोरी करने वाले गिरोह के नौ आरोपी गिरफ्तार

 

यशवंत उर्फ लक्की दास से पूछताछ में खुला मामला : Raipur Dangania House Theft

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टिकरापारा के मोतीनगर निवासी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी को कुछ लोगों के साथ घटनास्थल के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यशवंत ने अपने साथी शेख मोसिन उर्फ अल्ताफ और परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : रायगढ़ में प्रधान पाठक के सूने मकान में चोरी, 1.17 लाख के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश

 

आरोपियों के पास से 6 घड़ियां और पल्सर बाइक बरामद

आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, 6 घड़ियां और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : ​भिलाई के सूने मकान में लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार; पुलिस को ‘रेकी’ का संदेह

 

ख़बरें और भी हैं : Bilaspur Theft News : शादी में गया था परिवार, सूने मकान से ₹65 हजार की नगदी और जेवरात पार; अलमारी का लॉकर तोड़कर की चोरी

House Theft Attempt : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अनवर ढे़बर और त्रिपाठी की रिमांड बढ़ी, अब 25 सितंबर तक जेल भेजा गया
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी प्रकरण में 900 पेज के चालान में 66 गवाह, फरारी काट रहे लोगों की सरगर्मी से तलाश
Mahasamund Municipality : नियमों पर उठे सवाल, जिस काम पर होती है कार्रवाई वही व्यवस्था केंद्रों में क्यों
Governor Ramesh Deka Meeting : राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मांगा कुलपतियों के साथ विचार-विमर्श

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Bastar Fighters Recruitment
Dantewada Bastar Fighters Recruitment : दंतेवाड़ा में बस्तर फाइटर्स के 128 पदों पर भर्ती, 2 नवंबर से आवेदन शुरू

Dantewada Bastar Fighters Recruitment : अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस…

Israel PM Direct Election Law : इजराइल में अरब पार्टियों को सत्ता से दूर रखने की तैयारी, PM चुनाव के नियम बदलने पर विचार

Israel PM Direct Election Law : अभी यह…

Omar Abdullah Second Marriag
Omar Abdullah Second Marriag : उमर अब्दुल्ला ने की दूसरी शादी, पत्रकार निधि राजदान को बनाया जीवनसाथी

Omar Abdullah Second Marriag :उमर अब्दुल्ला ने 2011…

Cyclone Arnab Crop Damage
Cyclone Arnab Crop Damage : चक्रवात से फसलों को नुकसान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

Cyclone Arnab Crop Damage : सर्वे रिपोर्ट तय…

High Tension Wire Accident
High Tension Wire Accident : भिलाई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, लोडिंग के दौरान हादसा

High Tension Wire Accident  : कंपनी मैनेजर जय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?