सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। सरगुजा संभाग में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर धीरे धीरे कम (Cyclone Arnab) हो रहा है। शुक्रवार सुबह से ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने संभाग के पांचों जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें…Crop Damage : गरियाबंद में तूफान का कहर, 3 हजार हेक्टेयर में धान की फसल बिछी
बारिश से नदी नाले लबालब Cyclone Arnab
खराब मौसम की आशंका के चलते गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी संभाग के सभी जिलों में स्कूल बंद रहे। लगातार बारिश से बलरामपुर और सूरजपुर के नदी नालों में पानी भर गया है। वहीं, फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सरगुजा में फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें…Firecracker Ban : दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने बताई बड़ी वजह
नवंबर में बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, बादल और बारिश के चलते न्यूनतम तापमान फिलहाल करीब 19 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। बारिश से पहले तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम साफ होने के बाद तापमान में फिर गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है। नवंबर के पहले सप्ताह में भी ठंड का असर बढ़ सकता है।
खबरें और भी हैं…YouTube Premium : महंगे प्लान के बावजूद यूट्यूब प्रीमियम का जलवा, सब्सक्राइबर्स की संख्या 15 करोड़ पार


