सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपी पति को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार (Jammul Case) कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसीसी कॉलोनी जामुल निवासी अंजना शर्मा ने पारिवारिक कलह से तंग आकर 20 सितंबर को चूहे मारने की दवा खा ली थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 25 सितंबर को उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें..India ODI Squad For NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, इस धाकड़ गेंदबाज को मिला मौका
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि पति संजीव कुमार शर्मा (55 वर्ष) की मानसिक प्रताड़ना के कारण ही महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया।
थाना जामुल पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी संजीव कुमार शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं…Abhishek Sharma Run Chase : 200+ के लक्ष्य के सामने क्यों खामोश हो जाता है अभिषेक का बल्ला? 8 पारियों के आंकड़े चौंकाने वाले


