सीजी भास्कर, भिलाई नगर, 1 नवंबर 2026। दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। खुर्सीपार पुलिस ने मादक पदार्थों के मामले में फरार चल रहे आरोपी ऋषि देव कुमार साहनी उर्फ ऋषि बाबा (Khursipar Drug Case) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की उम्र 30 वर्ष बताई गई है। पुलिस इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें : UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट के मुताबिक, खुर्सीपार थाने में एनडीपीएस एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत दर्ज मामले की विवेचना जारी थी। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान 31 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में फरार ऋषि बाबा बालाजी नगर खुर्सीपार में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के बाद भेजा जेल
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मामले में आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों के बाद अब ऋषि बाबा की गिरफ्तारी को फरार आरोपियों की तलाश में की गई कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Rajyotsav Award List 2026 : छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य सम्मान, जानिए किसे कौन-सा पुरस्कार मिला



