CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो सपेरे बुलाकर पत्नी को सांप से कटवाया, पैरों पर घोंप दीं सुईयां… कानपुर में कांस्टेबल पति की घिनौनी करतूत

दो सपेरे बुलाकर पत्नी को सांप से कटवाया, पैरों पर घोंप दीं सुईयां… कानपुर में कांस्टेबल पति की घिनौनी करतूत

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मार्च: प्यार में धोखा… ये शब्द किसी के भी मन को कचोट कर रख दें. लेकिन जिसके साथ ऐसा सच में हुआ उसका दर्द महसूस कर पाना सबसे बस की बात नहीं. शादी से पहले ब्रेकअप का दर्द तो झेला जा भी सकता है. लेकिन शादी के बाद जब आपका पार्टनर आपकी ही जान का दुश्मन बन बैठे तो? यह सोचकर ही सिहरन उठ पड़ती है. लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा सच में ही देखने को मिला. यहां एक पति ने पत्नी को जान से मार डालने की कोशिश की.

पत्नी को सांप से डसवाया. पैरों में सुईयां चुभोकर और मारपीट कर बेइंतहां टॉर्चर दिया. पत्नी का कसूर इतना ही था कि छुप-छुपाकर जो शादी की गई है, उसे सभी के सामने दोबारा किया जाए. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति और ननद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है.

सिपाही बनते ही टालने लगा शादी की बात

जानकारी के मुताबिक, कानपुर दक्षिण में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि साल 2020 में एक दिन जब वो शौच के लिए जा रही थी तो अनुज कुमार ने उसके साथ रेप किया. विरोध करने पर अनुज ने शादी करने की बात कहकर उसको झांसा दिया और लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा. वर्ष 2022 में युवती गर्भवती हो गई तो दोनों के घरवालों को पता चला और युवती ने आरोपी से शादी के लिया कहा. तब तक अनुज का चयन पुलिस में हो गया था. कांस्टेबल बनने के बाद से अनुज उसके साथ बेरूखी करने लगा और शादी की बात को किसी ना किसी बहाने से टालने की कोशिश करता रहा.

दिखावे के लिए मंदिर ले जाकर की शादी

आरोप है कि गर्भपात कराने के बाद शादी का दबाव बनाने पर अनुज ने उसके साथ मंदिर में शादी की. वो भी महज दिखावे के लिए. फिर अपनी बहन के घर पर छोड़ दिया. युवती का आरोप है कि जब उसने हिंदू रीति रिवाज से समाज के सामने शादी करने का दबाव बनाया तो अनुज ने दो सपेरे बुलवाए और उसको सांप से कटवा दिया. इसके बाद उसका इलाज चला और किसी तरह से युवती की जान बची.

युवती के अनुसार, आरोपी ने उससे कई दफे मारपीट की और पैर में सुइयां भी चुभाईं, जिससे उसके पैर में संक्रमण भी हो गया. इस कारण उसके पैरों का इलाज भी चल रहा है. युवती की तहरीर पर आरोपी सिपाही अनुज कुमार, उसकी बहन और अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में जांच जारी है.

युवक ने स्टेटस अपलोड कर कहा – “मेरी पत्नी धोखेबाज है इसलिए मरने जा रहा” 🛑 रेल्वे ट्रेक पर लगाई छलांग, टांग टूटी, पुलिस पहुंची, अस्पताल में कराया भर्ती, नहीं बची जान
Gujarat By-Elections 2025: गुजरात के विसावदर और कडी उपचुनाव में मतदान का पहला आंकड़ा आया सामने, कहां हुई ज्यादा वोटिंग?
नीयत बिगड़ गई थी…’, गुरुग्राम के अस्पताल में एयर होस्टेस से गंदी हरकत करने वाले ने मांगी माफी, पिता बोले- सजा मिले
मराठी मोर्चे पर महायुति में मतभेद, एकनाथ शिंदे के मंत्री बोले- ‘पुलिस वाले BJP के काम न करें’
रायपुर शोरूम चोरी का खुलासा: कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, चार आरोपी गिरफ्तार….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Crocodile Rescue
Korba Crocodile Rescue : ग्रामीणों ने खेत में पकड़ा मगरमच्छ, सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम

Korba Crocodile Rescue : घटना के बाद ग्रामीणों…

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?