सीजी भास्कर, 02 नवंबर। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की साइबर टिपलाइन से मिली (Cyber Crime) सूचना के आधार पर दुर्ग पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री साझा व अपलोड करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें…Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; पति के साथ लौट रही थी घर
तकनीकी जांच के बाद आरोपियों की पहचान Cyber Crime
पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री का आदान-प्रदान किया (Cyber Crime) जा रहा था। साइबर सेल ने आईपी एड्रेस, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट्स का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, नेवई और बोरी थाना क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को दबोचा गया।
यह भी पढ़ें…Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 10 किसानों की धान फसल रौंदी
पांच आरोपी और दो बालक शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में पोषण लाल देवांगन, दिनेश प्रजापति (20), उमेश कुमार साहू (43), मुकेश विश्वकर्मा (23), प्रकाश दास (26) सहित विधि से संघर्षरत 2 बालक शामिल हैं। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई (Cyber Crime) की गई है।
खबरें और भी हैं…Patwari Strike : सरगुजा में पटवारियों ने जलाई नोटिस की प्रतियां, मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी


