सीजी भास्कर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सोमवार को मुंगेली में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण (Mungeli Development) किया। उन्होंने निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, स्विमिंग पूल, नालंदा परिसर और नगर पालिका भवन का जायजा लेकर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूरी की जाएं।

प्रवेश द्वार से नालंदा परिसर तक किया निरीक्षण Mungeli Development
निरीक्षण के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले साइंस कॉलेज के पास नवागढ़ रोड पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके बाद स्विमिंग पूल और नालंदा परिसर पहुंचकर दोनों परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। नगर पालिका भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा का पालन जरूरी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता (Mungeli Development) होनी चाहिए। परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी स्थिति में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Rajyotsav : मुंगेली में धूमधाम से मना 26वां राज्योत्सव, विकास और संस्कृति की झलक ने मोहा मन
कर्मा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव कर्मा माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की कामना की।
खबरें और भी हैं…LP Dahire Suspended : हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रभारी DEO निलंबित
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



