सीजी भास्कर, 03 नवंबर। सुपेला पुलिस ने कत्लखाने के उद्देश्य से बैल का अवैध परिवहन करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वाहन चालक शरद यादव को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज (Cattle Smuggling) दिया है। मामले में परिचालक को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें…Mungeli Development : निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम : अरुण साव
वाहन में बैल का मुंह बांधकर ले जा रहे थे Cattle Smuggling
मिली जानकारी के अनुसार घटना 21 सितंबर की है। प्रिंस कसेर की सूचना के आधार पर नेहरू नगर के पास महिन्द्रा जीतो वाहन सीजी 06 जीजेड 4506 को रोका गया था। वाहन में एक लाल रंग के बैल का मुंह बांधकर उसे छावनी व सुपेला होते हुए नागपुर स्थित कत्लखाने ले जाया (Cattle Smuggling) जा रहा था। पुलिस ने तब वाहन व मवेशी जब्त कर परिचालक त्रिलोक पटेल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि चालक शरद यादव मौके से फरार हो गया था।
घेराबंदी कर राजनांदगांव से पकड़ा गया आरोपी
सुपेला पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी शरद यादव उर्फ शरद यदु निवासी सतनामी पारा, बसंतपुर, राजनांदगांव को धर दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल (Cattle Smuggling) भेज दिया।
खबरें और भी हैं…Pharmacy Council : फार्मासिस्टों की समस्याएं लंबित, कार्यक्रमों पर लाखों खर्च की तैयारी से उठे सवाल


