सीजी भास्कर, 03 नवंबर। वाहन खड़ा करने को लेकर (Assault Case) हुए मामूली विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में सुपेला पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण के मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें…Kharra Village : दूषित पानी की समस्या पर ग्रामीणों का चक्काजाम, 4 घंटे तक प्रदर्शन
सुपेला पुलिस ने बताया कि घटना 26 अगस्त की सुबह लगभग 9 बजे (Assault Case) की है। कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार ने आरोपी सन्नी साव को घर के सामने वाहन खड़ा करने से मना किया था। इसी बात से आक्रोशित होकर सन्नी साव अपने भाई अमित साव और उमेश साव के साथ दिलीप कुमार के घर में जबरन घुस गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने मिलकर राजेश कुमार, उनकी बहन रीता देवी और पुत्री पुष्पा कुमारी पर लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। विवाद के दौरान मुख्य आरोपी सन्नी साव ने धारदार हथियार से वार कर दूसरे पक्ष को गंभीर चोट पहुंचाई।
यह भी पढ़ें…Food Department : बिलासपुर में मिठाई दुकानों की जांच, तीन दुकानों से लिए गए सैंपल
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना सुपेला में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध (Assault Case) किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सन्नी साव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बटनदार धारदार हथियार जब्त कर उसे जेल भेज दिया था। मामले में फरार चल रहे अन्य दो आरोपी अमित साव (23 वर्ष) और उमेश साव (48 वर्ष), दोनों निवासी कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला भिलाई को पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
खबरें और भी हैं…Biogas Plant : बिलासपुर के तखतपुर और सेंदरी में लगेंगे बायोगैस प्लांट, किसानों को होगा फायदा


