सीजी भास्कर, 4 नवंबर। राज्योत्सव में कोंडागांव के स्कूली बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा ने लोगों (Science Exhibition) का ध्यान खींचा। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में जनपद प्राथमिक शाला बुनागांव के कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों ने जल चक्र और मैजिक बॉक्स के मॉडल पेश कर अपनी प्रतिभा दिखाईबच्चों के मॉडल की अधिकारियों ने की सराहना बच्चों ने अपने मॉडल के माध्यम से विज्ञान और गणित के सिद्धांतों को सरल तरीके से समझाया। विधायक लता उसेंडी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित अन्य अधिकारियों ने बच्चों के आत्मविश्वास और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।

यह भी पढ़ें…Rajyotsav 2026 : राज्योत्सव में छाई जेल प्रदर्शनी, बंदियों के हुनर से बने उत्पादों की खूब हुई बिक्री
शिक्षा विभाग के स्टॉल पर दिखे नवाचार Science Exhibition
शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में पीएमश्री विद्यालय मॉडल, अटल टिंकरिंग लैब, एआई रोबोट, मैजिक कार्ड, सेंसर डस्टबिन और एडजेस्टेबल बेड जैसे नवाचार भी आकर्षण का केंद्र रहे।
यह भी पढ़ें…Mahatari Vandan Yojana 33rd Installment : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी
पुलिस जवानों की गायकी ने बांधा समां
राज्योत्सव के सांस्कृतिक मंच पर कोंडागांव पुलिस के जवानों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल (Science Exhibition) जीत लिया। जंगलों में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले जवानों की गायकी पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh IISc Collaboration : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे विज्ञान और तकनीक के नए रास्ते, IISc के साथ 3 बड़े प्रोजेक्ट पर मंथन


